बच्चे का दिमाग बनाना है कंम्प्यूटर सा तेज, उन्हें सिखाएं ये 2 योगासन

इन योगासनों से आपके बच्चे का मन भी शांत रहेगा।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Published : September 5, 2023 12:26 PM IST

Yoga For Kids: हमें शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए योग भी नियमित रुप से करना चाहिए क्योंकि योग करने से हमारे शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं योग करने से हम कई तरह की समस्याओं से भी बच सकते हैं, हमें अपने साथ- साथ अपने बच्चों को भी नियमित रुप से योग और व्यायाम की आदत डालना चाहिए। क्योकि योग करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है और साथ ही बच्चों का दिमाग तेज बनाने के लिए उनको कुछ खास तरह के योग सीखाने चाहिए हैं। जिससे उनकी याददाश्त बढ़ेगी। तो चलिए जानते हैं कौन से योग बच्चों के लिए अच्छे हैं।

जितना योग करना बड़ो की सेहत के लिए जरुरी है उतना ही योग करना बच्चों की सेहत के लिए भी जरुरी है क्योंकि योग करने से बच्चों का मानसिक विकास तेजी से होता है आपको अपने बच्चे को कम से कम 20-30 मिनट रोज योग करने की आदत डालनी चाहिए, क्योकि आज के समय में बच्चे पढ़ाई के चक्कर में काफी तनाव में होते है, योग करने से उनको तनाव कम करने में मदद मिलेगी और साथ ही बच्चे में एकाग्रता भी बढ़ेगी जिसकी वजह से उनका मन पढ़ाई में भी लगेगा, आइए जानते है कि बच्चों को कौन से योग सीखाने चाहिए।

ताड़ासन

ताड़ासन बच्चों की हाइट के लिए बहुत ही अचछा माना जाता है क्योंकि ताड़ासन करने से बच्चों की हाइट तेजी से बढ़ती है, साथ ही उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है। इसे करने के लिए सबसे पहले मैट पर खड़े हो जाएं है और फिर दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और एक दम सीधे खड़े हो जाएं, इसके बाद दोनों एड़ियों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और कुछ सेकेंड तक इसी पोजिशन में रहें। अब दोनों हाथों को आराम से नीचे लाएं और एड़ियों जमीन पर टीका दें

सुखासन

सुखासन करने से बच्चे का तनाव दूर होता है और बच्चें का मन भी शांत रहता है साथ ही पढ़ाई में भी बच्चें का मन लगता है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाएं और फिर दोनों हाथों को अपने घुटनों तक ले जाएं और अपनी पीठ को सीधी रखे और थोड़ी देर तक ऐसे ही बैठे रहें, ऐसा करने से आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source