
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 29, 2020 5:34 PM IST
पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट घटाना है तो रोज करें ये 3 छोटे-छोटे काम, हफ्तेभर में दिखेगी टोन्ड बॉडी
वजन को नियंत्रित रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना सबसे आसान और सरल तरीका होता है। लेकिन नई माओं के लिए कई बार नई स्वास्थ्य चुनौतियों के चलते एक्सरसाइज या वर्कआउट कर पाना संभव नहीं हो पाता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को आराम करने और स्ट्रेस से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन डिलीवरी के बाद वजन कम करना अक्सर महिलाओं को के लिए एक बड़ा चैलेंज हो जाता है। बिना एक्सरसाइज के वजन घटाना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए कई बार महिलाएं तनाव का शिकार भी हो जाती हैं। हालांकि अगर आप सही तरीके और लाइफस्टाइल को फॉलो करें तो बिना एक्सरसाइज किए भी वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप डिलीवरी के बाद आसानी से अपना वजन कम कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये तरीके-
कुछ लोगों को लगता है कि वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका है मील स्किप करना, जबकि यह सबसे बेकार तरीका है। जब भूख लगने पर भी आप खाना नहीं खाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। ऐसे में फिर आप कुछ भी खाते हैं तो वह वह आपकी तुरंत फैट का रूप लेकर आपकी बॉडी में जमा हो जाता है, नतीजा वजन कम होने के बजाय बढ़ने लगता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के बाद के वजन को कम करने के लिए मील छोड़ने वाले आइडिया की तरफ बिल्कुल न जाएं।
प्रेग्नेंसी के बाद क्रेविंग होना लाजमी है। लेकिन इस दौरान आपको अपनी जीभ को कंट्रोल में रखकर बहुत सोच समझकर अपनी डाइट चुननी चाहिए। अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा विटामिंस, प्रोटीन और पोषक तत्वों को शामिल करें। ये आपको दिनभर फिल रखने के साथ ही हेल्दी वजन देने में भी मदद करेंगे। चार्ट पकौड़ी, ऑयली और स्पासी फूड के सेवन से बचें।
अगर आप यह समझते हैं कि नींद और वजन में कोई संबंध नहीं है तो यह बिल्कुल गलत होगा। पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद आपको अपनी नींद के समय और क्वॉलिटी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पर्याप्त मात्रा में ली गई नींद न सिर्फ आपके वजन को कंट्रोल रखने में मदद करेगी बल्कि आपको मानसिक रूप से स्वस्थ और मजबूत भी रखेगी। कई शोधों में यह साफ हुआ है कि अच्छी क्वॉलिटी की नींद लेने वाली महिलाओं को बिना एक्सरसाइज के वजन सामान्य रखने में मदद मिली है।