
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 9, 2020 1:31 PM IST
फेशियल फैट को कम करना है तो इस तरह खाएं शकरकंद, डबल चिन भी होगी दूर
शकरकंद सर्दियों में मिलने वाली एक कॉमन सब्जी है जिसे स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। स्वाद में मीठा यह फल सेहत को कई तरह के लाभ देता है। शकरकंदी में प्रोटीन, स्टार्च, विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होती है। क्योंकि शकरकंद में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है इसलिए यह शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा देने के साथ ही फैट को नहीं बढ़ाता है। क्या आप जानते हैं शकरकंद का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है? अगर नहीं तो आपको बता दें कि शकरकंद के सेवन से आप अपने वजन को सामान्य रखने के साथ ही कई गंभीर रोगों के जोखिम को भी कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं शकरकंद के सेहत से जुड़े लाभ-
शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जब आप फाइबर का सेवन करते हैं तो पाचन शक्ति पर कम दबाव पड़ता है और खाना पचने में आसानी होती है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है जो पाचन के लिए काफी उत्कृष्ट खाद्य पदार्थ है। शकरकंद में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए जब आप भूख लगने पर किसी जंक फूड की जगह मीठे आलू का सेवन करेंगे तो आपकी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होगा। जिससे वजन सामान्य रहेगा। मीठे आलू को पेट और आंतों के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि यह आपको शरीर को हाइड्रेट रखता है।