वजन घटाना है तो व्रत में जरूर खाएं कुट्टू के आटे के व्‍यंजन

आप नवरात्रि के दौरान वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको फलों के साथ-साथ कुट्टू के व्‍यंजनों का भी सेवन जरूर करना चाहिए। यह हाई फाइबर सोर्स है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 28, 2019 9:13 PM IST

नवरात्रि व्रत मौसम के बदलाव को साथ लेकर आते हैं। इस मौसम बदल रहा होता है। इसे बदलाव से अपने शरीर को समायोजित करने के लिए जरूरी है कि अपनी डाइट में भी बदलाव (Navratri fasting guide) किया जाए। इसलिए अगर आप नवरात्रि व्रत करने वालेहैं, तो व्रत में खाया जाने वाला खाना आपको उस बदलाव में मदद करता है। खासतौर से अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो कुट्टू के आटे से बने व्‍यंजन जरूर खाएं। यह आपको कई तरह के सेहत लाभ देता है।

अनाज नहीं फूल है कुट्टू

अकसर व्रत करने वाले ये जानना चाहते हैं कि आखिर कुट्टू है क्‍या। यह कोई अनाज है या फल है। पर हम आपको बता दें कि नवरात्रि व्रत में अन्‍न न खाने का विधान है। हां इस दौरान आप फलाहार कर सकते हैं। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि कुट्टू न तो कोई अनाज है और न ही कोई फल है। बल्कि यह एक फूल का बीज है। जिसे सुखाने के बाद पीसकर कुट्टू का आटा तैयार किया जाता है।

रहना है सेहतमंद तो जरूर खाएं कुट्टू के व्‍यंजन Navratri fasting guide

अगर आप खुद को फि‍ट और सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो कुट्टू के व्‍यंजन जरूर खाएं। ये आपको कई तरह के सेहत लाभ देते हैं। इसमें काफी मात्रा में विटामिन बी होता है। जबकि यह आयरन और कैल्शियम का भी अच्‍छा स्रोत है। नवरात्रि आपके पास अच्‍छा अवसर है, जब आप कुट्टू के व्‍यंजनों का सेवन कर सकते हैं। कार्बोहाइड्रेट और जिंक होने के कारण यह महिलाओं और पुरुष दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

वजन घटाने में मददगार है कुट्टू 

कुछ लोग नवरात्रि व्रत में केवल फल खाते हैं। बॉडी को डिटॉक्‍स करने के लिहाज से यह एक बढिया ऑप्‍शन है। पर अगर आप नवरात्रि के दौरान वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको फलों के साथ-साथ कुट्टू के व्‍यंजनों का भी सेवन जरूर करना चाहिए। यह हाई फाइबर सोर्स है। जिसके कारण पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है।

नहीं लगती भूख

भोजन सिर्फ पेट भरने के लिए ही नहीं किया जाता, यह मन को भी संतुष्टि देता है। आप दिन भर में कितने भी फल या सलाद खा लें, जब तक आपने कुछ पका हुआ नहीं खाया है, तब तक आपको संतुष्टि नहीं होती। कुट्टू से बने व्‍यंजन आपको यह संतुष्टि देते हैं। जिससे आप खुद को अगले दिन के लिए तैयार करते हैं।

दही है परफेक्‍ट कॉम्‍बीनेशन

कुट्टू का आटा कई तरह के पोषक तत्‍वों का खजाना है। पर यह भी सही है कि इससे कुछ समस्‍याएं भी हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि सेवनव के दौरान कुछ खास चीजों का ध्‍यान रखें। कई बार इसके लगातार सेवन से कब्‍ज की शिकायत हो सकती है। इसलिए जब भी कुट्टू के आटे की पूड़ी या टिक्‍की खाएं तो उसके साथ दही का सेवन जरूर करें। दही और कुट्टू की पूड़ी एक रफेक्‍ट कॉम्‍बीनेशन है। इससे हाजमा बना रहता है और कब्‍ज की शिकायत भी नहीं होती। जबकि मीठे व्‍यंजन देसी घी में पकाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source