
Also Read
वजन कम करना चाहते हैं तो रनिंग करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान, पेट की चर्बी होगी खत्म
हम में से बहुत से लोग अपना वजन कम करना (Weight Loss) चाहते हैं परन्तु वजन कम करना इतना आसान काम भी नहीं है। ऐसे में कसरत या जिम फायदेमंद हो सकता है। लेकिन यदि आपको जिम जाना पसंद नहीं हैं तो आपके लिए दौड़ना एक बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज से आपकी सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ में आपका वजन भी कम होता है। यह एक बहुत ही साधारण कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise) है और यह बहुत प्रभावकारी भी है। यह आपके पेट की चर्बी को कम करने में भी बहुत सहायक है।
भागते समय यदि आप इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट एड कर देते हैं तो आप बड़ी आसानी से अपना वजन कम करने में सफलता हासिल कर सकते हैं। परन्तु वह ट्विस्ट थोड़े मुश्किल हो सकते हैं। जैसे आप भागते समय अपने हाथों को ऊपर करके भाग सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत अधिक स्टैमिना व मजबूती की आवश्यकता होती है। तो ऐसा करना शुरु में तो आपको मुश्किल लग सकता है परन्तु धीरे धीरे इस प्रकार भागने से आपका स्टैमिना भी मजबूत होता है और आपकी मांसपेशियां भी। यह न केवल आपके पेट की चर्बी को कम करता है बल्कि आपकी बांहों को भी टोन करता है।
1. यदि आप अपने हाथों को ऊपर करके भागते (Running) हैं तो इससे आप अधिक कैलोरीज जला सकते हैं। ऊपर हाथ करके भागते समय आपके शरीर को अधिक एनर्जी की आवश्यकता पड़ेगी। जिस कारण वह अधिक कैलोरीज बर्न करेगा और इससे भी आपका ही वजन कम होने में लाभ होगा।
2. यह आपके कोर को स्ट्रेच करता है और आपके पेट की मांसपेशियों पर काम करता है। जब आप अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाते हैं तो आपके कोर, कंधो और छाती में सबसे ज्यादा खिंचाव महसूस होता है।
3. यह आपके क्वाड पर भी काम करता है। पर इसका अधिकतर असर आपके ऊपरी शरीर पर पड़ता है। यह आपकी मांसपेशियों को एंगेज करता है जिससे आपकी बेली को भी कम होने में सहायता मिलती है और आपके कंधे भी टोन बनते हैं।
यदि आप बहुत तेज रनिंग करते हैं तो उससे आपके शरीर में चोट लगने का रिस्क रहता है परन्तु जब आप अपने हाथों को ऊपर उठा कर भागते हैं तो इससे आपकी गति धीमी हो जाती है जिस कारण आपके शरीर में चोट लगने की संभावना बहुत कम हो जाती हैं।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस अवस्था में आपके शरीर में एयरोडायमिक्स की कमी होती है जो आपकी गति बढ़ाने में लाभदायक माना जाता है। इसलिए यह एक्सरसाइज एक हाई इंपैक्ट एक्सरसाइज से एक लो इंपैक्ट एक्सरसाइज बन जाती है।
यह आपकी मांसपेशियों को चोट लगने से बचाती है। इस प्रकार की एक्सरसाइज आपको वजन कम करने के दौरान अवश्य ही करनी चाहिए। इनसे आपका वजन तो कम होता ही है साथ में आपको चोट भी नहीं लगती है।