शादी के लिए करना है वेट लॉस तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 3 चीजें, कमर हो जाएगी स्लिम

यदि आप अपना डाइट प्लान बना रहे हैं तो उसे सिर्फ शुरुआत के कुछ दिन नहीं बल्कि तय समय तक फॉलो करें। जब कोई व्यक्ति वजन घटाने के लिए डाइट पर होता है तो उसे भूख लगने पर ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हेल्दी होने के साथ कैलोरी में भी कम हों। आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के नाम बता रहे हैं जो तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 23, 2020 3:36 PM IST

वजन बढ़ाना तो आसान है लेकिन कम करना बहुत मुश्किल है। हालांकि यदि कोई किसी रुटीन को गंभीरता से फॉलो करें और अपने खानपान पर ध्यान दे तो वजन कम करना मुश्किल नहीं है। एक्सपर्ट कहते हैं कि लोग इसलिए वजन कम नहीं कर पाते हैं क्योंकि वह अपने रुटीन को या नियम को नियमित रूप से फॉलो नहीं कर पाते हैं। यदि आप अपना डाइट प्लान बना रहे हैं तो उसे सिर्फ शुरुआत के कुछ दिन नहीं बल्कि तय समय तक फॉलो करें। जब कोई व्यक्ति वजन घटाने के लिए डाइट पर होता है तो उसे भूख लगने पर ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हेल्दी होने के साथ कैलोरी में भी कम हों। आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के नाम बता रहे हैं जो तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद करेंगे।

खाने के साथ खाएं सलाद

सलाद को डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। सलाद सीधे तौर पर फाइबर, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्वों का सीधा स्त्रोत होता है।यह आपको दिनभर फिल रखने के साथ ही वेट लॉस में मदद करता है। आप अपने सलाद में खीरा, टमाटर, ब्रोकली, एवाकाडो और प्याज एड कर सकते हैं। ये जहां आपकी भूख को तुरंत शांत करेंगे वहीं आपके पेट और स्किन को भी कई तरह के लाभ देंगे।

संतरे और फ्रूट

संतरा स्वाद में तो जबरदस्त होता ही है साथ यह फाइबर और विटामिन सी का भी मुख्य स्त्रोत दो मध्यम आकार के संतरे या एक बड़ा संतरे के सेवन करने से मात्र 60 कैलोरी मिलती है। ऐसे में अगर आप डाइट पर हैं और भूख लगे तो संतरे से बेहतर शायद ही कुछ और होगा। वैसे तो संतरा मार्किट में बहु​त ही आराम से मिल जाता है। लेकिन यदि आपको यह नहीं मिलता है तो आप इसकी जगह नींबू का भी सेवन कर सकते हैं। कैसे? नींबू पानी बनाकर! जी हां, नींबू पानी आपकी भूख को भी शांत करेगा और आपको हाइड्रेट भी रखेगा। साथ ही यह बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

बादाम का करें सेवन

बादाम जल्दी से भूख से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप एक बार में 14 बादाम का सेवन कर सकते हैं और यकीन मानिए आपको 100 कैलोरी से ज्यादा नहीं मिलेगी। साथ ही ये आपको एनर्जी देने के साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है। बादाम शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य और ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने के लिए भी कारगार होता है। भूख लगने पर आप बादाम का सेवन कर परफेक्ट बॉडी के साथ वेट लॉस कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source