Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जल्दी प्रेगनेंट होने के लिए रूजुता दिवेकर का डायट टिप्स करें फॉलो

अगर बनना चाहती है जल्दी मां तो खायें ज़रूर दही रोजाना!

जल्दी प्रेगनेंट होने के लिए रूजुता दिवेकर का डायट टिप्स करें फॉलो

Written by Editorial Team |Published : November 6, 2017 6:56 PM IST

अगर आप मां नहीं बन पा रही हैं तो आपको सबसे पहले अपने डायट का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि कंसिव करने का चांस तब बढ़ता है जब इंसुलीन सेंसिविटी बढ़ती है। रूजुता दिवेकर का कहना है कि कंसिव करने के सबसे पहले इंसुलीन सेंसिविटी का लेबल बढ़ाये और इंसुलीन रेसिसटेंट को घटायें। इसलिए उन्होंने इस लेबल को बढ़ाने के लिए कुछ ऐसे डायट टिप्स के बारे में बताया है जिनसे आप आसानी से प्रेगनेंट हो सकते हैं-

पैकेज़्ड फूड खाना करें कम- पौष्टिकता के नाम पर जो पैकेज्ड फूड बेचे जाते हैं उनमें पौष्टिकता है कि नहीं कहना मुश्किल होता है। मतलब ग्लूटेन फ्री, लो फैट और हाई प्रोटीन देखकर अगर आप खरीदते है तो बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। इससे हेल्थ और रूपया दोनों बरबाद होता है।

मौसम के अनुसार खायें- कहने का मतलब ये है कि जिस मौसम में जो सब्जी मिले वही खायें। मॉल या सूपर मार्केट में कोल्ड स्टोरेज में रखा सब्जी या खाने की चीजें न खरीदकर छोटे बाजार में जाये और ताजी फल और सब्जियां खायें। इससे इंटेस्टिनल म्यूकोसा, प्रोबायोटिक बैक्टिरीया और इंसुलीन सेंसिटिविटी बढ़ती है।

Also Read

More News

अपने डायट में एक अचार या चटनी हर दिन शामिल करें- खाने के साथ साइड डिश के रूप में अचार या चटनी लेने से शरीर खुद विटामिन बी12 को बना सकता है। आप जिस भी प्रांत में रहते हैं वहां के अनुसार बादाम, तिल, नारियल की चटनी से लेकर आम, मिर्ची, मशरूम का अचार खा सकते हैं यानि जो पसंद वह खा सकते हैं। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही ग्लिसेमिक इंडेक्स कम होता है और इंसुलिन सही तरह से काम करता है।

घर में बना हुआ दही खाये- दही गुड बैक्टिरीया और ज़रूरी एमिनो एसिड और विटामिन बी  का स्रोत होता है। इसलिए दही खाये ज़रूर। जानें जल्दी प्रेगनेंट होने के लिए कौन-सा योग करना चाहिए?

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More