पाना है फ्लैट टमी, तो ट्राय करें स्‍टमक वैक्‍यूमिंग

इन दिनों स्‍टमक वैक्‍यूमिंग खूब चलन में है। फ्लैट टमी पाने को इच्‍छुक महिलाएं इसे आजमा रही हैं। इस व्‍यायाम के द्वारा आप इन फैली हुई मांसपेशियों को संकुचित कर जिद्दी चर्बी को गलाने का काम करते हैं। जिससे पेट टाइट हो जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 17, 2019 7:15 PM IST

इन दिनों स्‍टमक वैक्‍यूमिंग (Stomach Vacuuming) खूब चलन में है। फ्लैट टमी पाने को इच्‍छुक महिलाएं इसे आजमा रही हैं। लोगों के मन में उत्‍सुकता होती है कि आखिर ये क्‍या (Stomach Vacuuming) है। कुछ लोग तो इसे एक डिवाइस से जोड़ देते हैं जबकि कुछ इसे लिपोसक्‍शन का कोई हिस्‍सा मानने लगते हैं। जबकि ऐसा बिल्‍कुल नहीं है। क्‍या आप भी जानना चाहेंगे इसके बारे में? कैसे फ्लैट टमी पाने में है ये मददगार।

क्‍या है स्‍टमक वैक्‍यूमिंग (Stomach Vacuuming)

स्‍टमक वैक्‍यूमिंग  यानी पेट की वैक्‍यूमिंग एक खास तरह का व्‍यायाम है। यह अन्‍य व्‍यायाम की तुलना में थोड़ा कठिन वर्कआउट है। इसमें हवा अंदर खींचने और छोड़ने की प्रक्रिया का इस्‍तेमाल कर पेट की चर्बी घटाई जाती है।

स्‍टमक वैक्‍यूमिंग की प्रक्रिया (Stomach Vacuuming)

  • इस व्‍यायाम को करने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा हवा अंदर लेने की जरूरत होती है और फिर जितना हो सके अपने पेट को चूसते हुए सांस छोड़ें।
  • अपनी सारी हवा उड़ाने के बाद, आप कम से कम 20 सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें। फि‍र दोबारा इसी प्रक्रिया को दोहराएं। कम से कम पांच से सात के सेट में ऐसा करें।
  • पेट के वैक्यूम व्यायाम के पीछे की अवधारणा यह गहरी पेट की मांसपेशियों को लक्षित करती है, जिसे लोअर एब्डोमिनल कहा जाता है। ये मांसपेशियां कमर की मांसपेशियों तक फैली होती हैं। जिन पर जिद्दी चर्बी जमा हो जाती है। इस व्‍यायाम के द्वारा आप इन फैली हुई मांसपेशियों को संकुचित कर जिद्दी चर्बी को गलाने का काम करते हैं। जिससे पेट टाइट हो जाता है।

हाई बीपी के पेशेंट न करें (Stomach Vacuuming)

स्‍टमक वैक्यूमिंग यानी पेट की वैक्यूमिंग हर किसी के लिए सबसे अच्छा व्यायाम नहीं है। सभी आइसोमेट्रिक अभ्यासों की तरह, पेट की वैक्यूमिंग कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है क्योंकि यह अन्य पारंपरिक अभ्यासों की तुलना में रक्तचाप को बढ़ाता है।

वजन घटाने के लिए इस तरह करें कोको पाउडर का इस्‍तेमाल

शाम को करें आधा घंटा सैर, सेहत को मिलेगा वर्कआउट जितना लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source