... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 10, 2019 5:32 PM IST
डांस यानी नाचना पूरे शरीर का व्यायाम है। इससे न केवल आपका पॉश्चर बेहतर होता है, बल्कि यह आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि आधा घंटा डांस करने से आप 10,000 क़दम चलने जितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। © Shutterstock.
अगर आप ऐसा महसूस कर रहे हैं कि बहुत दिनों से आपके पास खुश होने की कोई वजह नहीं है, तो आपको डांस (Dance benefits) करना चाहिए। जी हां, डांस करने यानी नाचने से आपका मूड बेहतर होता है। इससे उदासी और अवसाद हटता है। साथ ही यह आपकी बॉडी टोन्ड करके, आपका फिगर सुडौल बनाने में भी मदद करता है। आइए जानें डांस (Dance benefits) के सेहत लाभ।
वजन घटाने के लिए डांस (Dance benefits) एक बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए आपका डांस में बहुत पारंगत होना भी जरूरी नहीं है। बल्कि अपनी पसंदीदा धुन पर मस्ती में आधा घंटा थिरकना भी आपका वजन घटा सकता है। आप जो चाहें वह डांस स्टाइल चुन सकते हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि आधा घंटा डांस करने से आप 10,000 क़दम चलने जितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
हर रोज नियमित रूप से डांस करने (Dance benefits) से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और जकड़न की समस्या नहीं रहती। इससे शरीर की फ़्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। डांस के दौरान हमारा शरीर स्ट्रेच होता है, जिससे मसल्स की फ़्लैक्सिबिलिटी में इज़ाफ़ा होता है।
डांस (Dance benefits) एक कॉन्फ़िडेंस बूस्टर ऐक्टिविटी है। इससे शरीर में चुस्ती फुर्ती बढ़ती है और दिमाग एक्टिव होता है। ये दोनों फैक्टर आत्मविश्वास बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होते हैं। जब आप कपल डांस या ग्रुप डांस करते हैं, तो आप में टुगेदरनेस और टीम भावना का भी विकास होता है।
न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन की एक स्टडी के अनुसार, डांस (Dance benefits) आपकी याद्दाश्त बढ़ा सकता है। इसकी वजह से बूढ़ा होने पर आपके अंदर डिमेंशिया होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। विज्ञान बताता है कि ऐरोबिक एक्सरसाइज दिमाग के उस हिस्से को नुकसान से बचाती है, जो याद्दाश्त को नियंत्रित करता है।
दरअस्ल डांस (Dance benefits) एक इंटेंस एक्सरसाइज़ है, जिसमें मज़ेदार ढंग से पूरे शरीर का अच्छा व्यायाम होता है। चूंकि यह तेज़ गति से किया जानेवाला कार्डियो है तो आपके दिल को भी मज़बूत बनाता है। शरीर का बैलेंस और कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है। इससे आपका फोकस भी बढ़ता है और आप बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।
डांस स्टेप्स को याद रखने और म्यूज़िक की धुन से सामंजस्य बिठाने पर नए न्यूरॉन्स पैदा होते हैं। वहीं जब आप डांस क्लास जॉइन करते हैं, तब नए लोगों से मिलना-जुलना होता है। सोशल बॉडिंग मज़बूत बनती है। इससे एक तरह की दिमाग़ी कसरत भी होती है।
डांस करने वालों की उम्र डांस न करने वालों की तुलना में देरी से बढ़ती है। इससे मूड बेहतर रहता है और ब्लड र्स्कुलेशन सही रहता है। जिसके कारण एजिंग के साइन्स दिखाई नहीं देते। यह आपको ज्यादा उम्र तक जवां बनाए रखता है।
अवसाद के कारण भी बढ़ जाती है आत्महत्या की प्रवृति, इन तरीकों से करें बचाव
वेजिटेरियन महिलाओं के लिए जरूरी है पनीर का सेवन, जानें इसके लाभ