रोज सुबह दौड़ते हैं, तो क्या खाएं और क्या नहीं, जरूर जान लें

यदि आप दौड़ने जाने से तीस मिनट पहले कुछ खाते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 22, 2018 11:57 AM IST

दौड़ना हमेशा से सेहत के लिए लाभकारी साबित हुआ है। जब आप अपने दिन की शुरुआत एक्सरसाइज करने के बाद करते हैं, तो दिन भर दिमाग फिट और मूड फ्रेश रहता है। दौड़ने को सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है, जिसके लिए किसी से ट्रेनिंग की जरूरत नहीं पड़ती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दौड़ने जाने से पहले भरपेट खा लेते हैं। हमेशा से अधिकतर लोगों के मन यह सवाल रहता है कि दौड़ने से पहले कुछ खाना चाहिए या नहीं?

लोगों के मन में एक आम धारणा यह बसी हुई है कि दौड़ने से पहले कुछ खाने से पेट दर्द होने लगता है। साथ ही वजन भी कम नहीं होता लेकिन ऐसा नहीं है। आपको बता दें कि दौड़ने जाने से तीस मिनट पहले कुछ खाना जरूरी होता है। इससे कोई नुकसान नहीं होता। जानें, कौन-कौन सी वे चीजें हैं, जिन्हें दौड़ने जाने से पहले आप खा सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

ग्रीक योगर्ट या एक गिलास दूध का सेवन करने के बाद आप दौड़ने जा सकते हैं। इसके अलावा ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।

लो फाइबर युक्त फल-सब्जियों का सेवन

आप रनिंग से एक घंटे पहले तोरी, टमाटर और अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप उन फलों का सेवन कर सकते हैं, जिसमें लो फाइबर होने के साथ एनर्जी भी भरपूर हो।

रीफाइंड कार्ब्स

आप दौड़ने से पहले पास्ता, व्हाइट राइस और ब्रेड भी खा सकते हैं। कुछ भी खाने के बाद एक गिलास पानी जरूर पिएं। इससे खाने को पचाने में आसानी होगी।

क्या खाने से बचें

खाली पेट दौड़ने से बचें, लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि किन चीजों को दौड़ने से पहले सेवन करने से बचना चाहिए।

हाई फाइबर फूड्स

आपको ज्यादा मात्रा में फाइबर युक्त सब्जियां, अनाज, फल या फली खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके पेट की परेशानी के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

ज्यादा फैट वाले भोजन

ऐसे खाने जो फैट से भरपूर होते हैं जैसे तले हुए भोजन, चीज, हैमबर्गर आदि को खाने से बचें। ये जल्दी डाइजेस्ट नहीं हो पाते, जिसके कारण आप भारीपन महसूस कर सकते हैं।

कैफीन से परहेज

हम में से कई ऐसे लोग मिलेंगे जिनकी नींद बिना कॉफी के नहीं खुलती, लेकिन आपको बता दें कि दौड़ने से पहले कैफीन का सेवन पेट दर्द जैसी समस्या का कारण बन सकता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.