... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 23, 2019 12:03 PM IST
Know how black tea can reduce the risks of some serious diseases. © Shutterstock
कई शोधों से यह साबित हो चुका है कि चाय (Black tea health benefits) आपको स्फूर्ति देकर नया काम करने के लिए तैयार करती है। अगर आप वर्किंग हैं तो निश्चित ही आप काम करते हुए दिन में दो से तीन कप चाय पी ही लेते होंगे। न चाहते हुए भी आपको इसकी जरूरत पड़ती हे। अगर ऐसा है तो आप दूध वाली चाय की बजाए ब्लैक टी (Black tea health benefits) पिएं। इससे आपकी थकान भी दूर होगी और सेहत को कई लाभ होंगे।
ब्लैक टी (Black tea health benefits) आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। यह रक्त के जमने की प्रक्रिया को कम करती है, जिससे धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
पुरुषों में इन दिनों प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ता जा रहा है। वहीं महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ब्लैक टी (Black tea health benefits) इन दोनों के जोखिम को कम करती है। यह कैंसर रोधी तत्वों की तरह काम करती है।
ब्लैक टी (Black tea health benefits) तनाव को कम करने में सहायक है यह दिमाग को तेज की आप की याददाश्त को बढ़ाती है और आप पहले से अधिक सतर्क व सक्रिय होते हैं। यह दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही उनमें रक्त के प्रवाह को और भी बेहतर बनाने के लिए काली चाय पीना बहुत उपयोगी है।
ब्लैक टी पीना आपको त्वचा की समस्याओं, खास तौर से संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह झुर्रियों से आपकी त्वचा को बचाती है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व, त्वचा के कैंसर से भी आपको बचाने में सहायक है।
अगर आप ब्लैक टी में शुगर मिक्स नहीं करते हैं, तो यह आपके लिए और भी ज्यादा हेल्दी है। ब्लैक टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व फैट बर्न करने में मददगार हैं। जिससे आपका वजन कम होता है।
तेजी से वजन घटाता है गिलोय का रस, जानें अन्य सेहत लाभ
शांभवी मुद्रा : डिजिटल दुनिया में जानिए क्यों जरूरी है यह खास योग