... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : October 11, 2018 4:48 PM IST
बाजुओं में चर्बी लटक रही हो तो अच्छी नहीं लगती स्लीवलैस ड्रेसेस। © Shutterstock
हाथ की चर्बी आजकल आम समस्या बनती जा रही है देखने में यह अच्छा नहीं लगता और इसलिए लोग इसे कम करने के उपाय ढूंढते रहते हैं। इसे कम करने के लिए खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप आर्म फैट को कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि नियमित रूप से कोई भी तरीका अपनाने से इसका असर जल्द होता है और अच्छा प्रभाव देखने को मिलता है।
1- हाथ की चर्बी कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है फिजिकली ऐक्टिव रहना। इसका मतलब यह नहीं है कि आप रोज जिम जाएं। आप कई घरेलू काम करके भी आर्म फैट को कम कर सकते हैं। ऐसे काम करें जिनमें हाथों का ज्यादा मूवमेंट होता हो। जैसे पोछा लगाना, साफ-सफाई करना। इसके अलावा खाने में हाइ कलोरी वाली चीजों से बचें और ताजा भोजन करें।
यह भी पढ़ें - त्योहारों के मौसम में एड़ियों की न हो जाए लापरवाही
2- स्किपिंग : हाथ की चर्बी कम करने में स्किपिंग यानी रस्सी कूद काफी मददगार साबित हो सकती है। यह कार्डियो की सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इससे आपको पसीना आता है और फैट कम होता है। बाहों की टोनिंग भी हो जाती है। जब आप अपनी बाहों को गोल-गोल घुमाते हैं तो वजन भी कम होता है। इससे बाहों में खून का संचार भी बढ़ जाता है।
3- करते रहें स्ट्रेचिंग : आपको सुबह या शाम के व्यायाम का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि जब मौका मिले स्ट्रेचिंग करते रहें। इससे न केवल आप ऐक्टिव रहेंगे बल्कि तनाव से भी राहत मिलेगी। स्ट्रेचिंग से बाहों की मसल टोन हो जाती है और अपने शेप में आ जाती है। आप ऑफिस में भी स्ट्रेचिंग कर सकते हैं।
यह भी पढें - आपकी मेकअप किट में तो नहीं रखा यह जहर, हो जाएं सावधान !
4- कलाई को घुमाएं : कलाई को घुमाने से आपके कंधों तक असर होता है। इसके लिए आप डंबबेल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों हाथों में डंबबेल्स पकड़ लें और पैर को उतना ही खोलें जितनी आपके कंधे की लंबाई है। हाथों को सामने की तरफ खोलें और सीधा रखें। इसके बाद धीरे-धीरे कलाई को घुमाएं।
5- आपको याद है कि बचपन में कैसे पार्क में लटककर आप पुल-अप किया करते थे? आज भी यह आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आप एक मजबूत रॉड से लटककर पुल-अप कर सकते हैं। ऊपर जाने के बाद थोड़ी देर रुकें और मसल पर दबाव आने दें। थोड़ा ब्रेक लेकर पुल-अप करते रहें। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो उतना ही करें जितने में परेशानी न हो। धीरे-धीरे पुल-अप्स की संख्या बढ़ा सकते हैं।