Periods होने पर करवा चौथ का उपवास क्या करना चाहिए?

क्या आपको पता है कि पीरियड्स होने पर या प्रेगनेंसी के समय उपवास करने पर क्या-क्या प्रॉबल्म होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 6, 2017 3:26 PM IST

करवा चौथ के मौके पर आप पहले से तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। कौन-सी साड़ी, कौन-से गहने, कौन-सी नई हेयर स्टाइल करेंगे इन सबके बारे में सोचती हैं और उसके अनुसार तैयारी करती हैं। आखिर क्यों न करें पति के लंबे जीवन के लिए जो प्रार्थना करनी हैं। इसके लिए आप दिन भर भूखी-प्यासी रहने से भी पीछे नहीं रहेंगी। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि बिना पानी और खाना के दिन भर रहने से आपके सेहत पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा विशेषकर जब आपका स्वास्थ्य पहले से बिगड़ा हुआ हो। इस मामले में न्यूट्रिशनिस्ट नैनी सितलवाड़ की सलाह है कि अगर आपको पीरियड्स हुआ है तो कभी भी उपवास करने की गलती न करें।

असल में आपको ये समझना चाहिए जब आप उपवास करते हैं तब एनर्जी के लिए शरीर में जमा हुआ शर्करा या शुगर बर्न होता है। असल में ये संचय ज्यादा देर तक नहीं चल पाता क्योंकि लीवर में 100 ग्राम ग्लूकोज ग्लाइकोजेन के रूप में स्टोर रहता है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है। उसके बाद शरीर एमिनो एसिड से ग्लूकोज बनाने के लिए मांसपेशियों के ऊतक या टिशू का इस्तेमाल करने लगता है। लेकिन ये प्रक्रिया भी जल्दी खत्म होने लगती है क्योंकि शरीर के नियमानुसार ये गलत होता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान पहले से शरीर में एनर्जी नहीं होता है जो शारीरिक स्थिति को और भी बदतर बनाता है। पीरियड्स के दौरान अगर आपने उपवास किया तो हो सकता है इसके कारण आपको कमजोरी, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन जैसा प्रॉबल्म हो।

लेकिन इसके बावजूद भी अगर आपका मन नहीं मान रहा है और आपको करवा चौथ का उपवास करना ही है तो ये एक्सपर्ट टिप्स आपकी मदद करेंगे-

  • उपवास करने के पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। क्योंकि पूरे दिन हाइड्रेट यानि शरीर में जल की मात्रा संतुलित रहने से आपको पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द नहीं होगा।

  • उपवास शुरू करने के पहले एक सेब का सेवन या कुछ नट्स खा सकते हैं। आप रोटी या उपमा भी खा सकते हैं इससे पूरे दिन भूखे रहने में मदद मिलेगी।

  • जब रात में आप उपवास तोड़ेंगी तब नॉर्मल डायट लें।

वैसे जब आपके आस-पास सब कोई उपवास कर रहा होता है तब आपको उतनी असुविधा महसूस नहीं होती हैं लेकिन आपको अगर ज्यादा थकान महसूस हो रहा है तो इसको नजरअंदाज न करें। विशेष रूप से जब आप प्रेगनेंट हो या पीरियड्स हुआ हो तो पर्याप्त मात्रा में नींद और आराम ज़रूर करें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source