इन 5 लक्षणों के दिखने पर तुरंत बंद कर दें वेजिटेरियन डायट

वेजेटेरियन डायट के अनगिनत स्वास्थ्य फायदे हैं लेकिन इससे आपको नुकसान भी हो सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 8, 2017 10:22 AM IST

फल और सब्जियां खाने से आपको अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं। लेकिन वेजिटेरियन डायट स्वास्थ्य के लिए हमेशा सबसे अच्छी नहीं हो सकती है। इसमें कोई शक नहीं है कि किसी भी डायट का अधिक सेवन करने के कई साइड इफेक्ट होते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी साहनी आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रही हैं, जिनसे पता चलता है कि आपको वेजिटेरियन डायट को छोड़ देना चाहिए।

1) हमेशा पेट फूलना- अगर आप कुछ दिनों तक केवल स्मूदी, सेम और फलियां खाते हैं, तो इससे आपको पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है। अगर आपको हफ्ते भर तक पेट फूलने की समस्या रहती है, तो यह एक संकेत है कि आपको वेजिटेरियन डायट को स्टॉप कर देना चाहिए।

2) हमेशा थकान रहना- वेजिटेरियन डायट से आपको प्लांट से नॉन-हेम आयरन मिलता है। आपको एनिमल सोर्स से पर्याप्त हेम नहीं मिल रहा है जिस वजह से आपक थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा, विटामिन बी 12 भी एनिमल उत्पादों में स्वाभाविक रूप से होता है, और जब आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन नहीं मिलता है, तो आपको चक्कर आना और भूख कम लगना जैसी समस्या हो सकती है।

3) त्वचा और बालों का सुस्त होना- अगर आपके नाखून पीले और भंगूर हो गए या आपके बाल झड़ना शुरू हो गए हैं, तो आपको इस डायट को टोरांट रोक देना चाहिए। इसका कारण यह है कि आपको अपने भोजन से पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त नहीं मिल रहे हैं। प्रोटीन की कमी के कारण आपकी त्वचा और बालों की रंगत उड़ने लगती है। एनिमल प्रोटीन में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।

4) ऑस्टियोपोरोसिस- डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन अगर आप डायट में इन्हें शामिल नहीं करते हैं, तो आपको कैल्शियम की अन्य खुराक लेने की आवश्यकता होती है। हालांकि अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं, तो आपको डेयरी प्रोडक्ट नहीं छोड़ने चाहिए वर्ना आपके लिए कैल्शियम की जरूरत को पूरा करना बहुत कठिन हो जाएगा।

5) वेजिटेरियन डायट का आदि होना- अगर आप वेजिटेरियन के आदि हो गए हैं, तो आपको तुरंत इस पर विराम लगा देना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock