Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोना के चलते लोगों ने जिम लाना और बाहर वर्कआउट (Outdoor Workout) करना लगभग बंद कर दिया है। ऐसे में अगर आप फिर से जिम जाना शुरू कर रहे हैं लेकिन आपको थोड़ी घबराहट हो रही है कि ट्रेडमिल (Treadmill) पर कैसे दोड़ेंगे, वर्कआउट कैसे करेंगे और एक्सरसाइज के दौरान किन चीजों पर फोकस करेंगे तो आपको इस लेख को पढ़ने की जरूरत है। ट्रेडमिल (Treadmill) एक ऐसा उपकरण है जिस पर चलने से हमें कई तरह के हेल्थ बेनिफिट मिलते हैं। जो लोग पहली बार ट्रेडमिल (Treadmill) पर चलते हैं उन्हें चोट लगने का खतरा रहता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कई समय से ट्रेडमिल (Treadmill) पर दौड़ना तो चाहते हैं लेकिन तरीका पता नहीं चल रहा है तो आज हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं।
1. जिस तरह से किसी एक्सरसाइज को करने से पहले वॉर्म अप की जरूरत होती है, उसी तरह किसी भी ट्रेडमिल पर दौड़ने से पहले भी वॉर्म अप की जरूरत होती है। कई लोग जिम जाते ही या उठते ही ट्रेडमिल पर रनिंग शुरू कर देते हैं, याद रहे यह आपकी हेल्थ के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। इससे चोट लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इससे मसल्स में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे स्टिफनेस या कड़ापन आ सकता है।
2. जब आप ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू करें तो पहले इसे थोड़ा सा उठा लें। 1 से 2 प्रतिशत तक ट्रेडमिल को ऊपर की ओर सेट कर आप इस पर दौड़ना शुरू कर सकते हैं। अगर आप सिर्फ वॉक करने के लिए ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे शून्य पर सेट कर लें। अगर आप बिगिनर हैं तो उसे बीच में कम या ज्यादा भी कर सकते हैं।
3. क्योंकि आप पहली बार ट्रेडमिल पर दौड़ रहे हैं इसलिए आपको सीधा रनिंग शुरू करने से पहले ट्रेडमिल को समझने की जरूरत है। आपको इसके फंक्शन यानि कि इसे धीरे करने और इसे रोकने के बारे में पता होना चाहिए। आप इस बारे में अपने ट्रेनर या जिम बडीज से पूछ सकते हैं। आपको ट्रेडमिल के जिन फंक्शन के बारे में पता होना चाहिए उनमें स्पीड डिस्प्ले, हार्ट रेट मॉनिटर, पहले से फिक्स वर्कआउट, कैलोरी बर्न कैलकुलेटर, टाइम डिस्प्ले और इंकलाइन बटन के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
4. जिस तरह दौड़ने के लिए कम्फर्टेबल शूज की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए भी आपको सही जूतों का चुनाव करना चाहिए। आप ऐसे जूते पहनें जो आपके साइज के हो। यानि कि जूतों का साइज न ही ज्यादा बढ़ा होना चाहिए और न ही छोटा होना चाहिए। इससे आपको ध्यान भटकेगा नहीं और आप ट्रेडमिल पर अपनी दौड़ पर फोकस कर पाएंगे।
5. वो लोग जो पहली बार ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू करते हैं वो ट्रेडमिल के हैंड्रिल या कंसोल को पकड़र रनिंग करते हैं। लेकिन ऐसा न करें, इससे आपको चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है साथ ही आपका बैलेंस और पोश्चर भी बिगड़ सकता है। इसलिए जब भी ट्रेडमिल पर दौड़ें तो बैलेंस बनाकर दौड़ें।