घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं तो ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होगा गर्दन और पीढ़ में दर्द

इस साल लगभग मार्च महीने से लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने से लोगों को गर्दन, कंधे, कलाई और पीठ में दर्द की समस्या होना आम है। हालांकि इन सब चीजों के पीछे गलत पोस्चर में बैठना और सही लाइफस्टाइल फॉलो न करना भी कारण हो सकते हैं। यदि आप घर से काम करने के दौरान इन स्वास्थ्य ​समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ फिजिकल एक्टिविटी करने की जरूरत है। आज हम कंधे, गर्दन और पीढ़ के दर्द से बचने के लिए आपको कुछ आसान तरीके और एक्सरसाइज बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : October 15, 2020 7:45 PM IST

इस साल लगभग मार्च महीने से लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने से लोगों को गर्दन, कंधे, कलाई और पीठ में दर्द की समस्या होना आम है। हालांकि इन सब चीजों के पीछे गलत पोस्चर में बैठना और सही लाइफस्टाइल फॉलो न करना भी कारण हो सकते हैं। यदि आप घर से काम करने के दौरान इन स्वास्थ्य ​समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ फिजिकल एक्टिविटी करने की जरूरत है। आज हम कंधे, गर्दन और पीढ़ के दर्द से बचने के लिए आपको कुछ आसान तरीके और एक्सरसाइज बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये-

इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान

1. जरूरत से ज्यादा झुकने, मुड़ने और ट्विस्ट होने से बचें

2. लगातार बैठकर काम न करें। हर 1 घंटे बाद उठें और 5 मिनट के लिए घूमें या अपने शरीर को घुमाएं

3. नियमित रूप से वॉकिंग और एक्सरसाइज करें। इस दौरान स्ट्रेचिंग पर ज्यादा ध्यान दें और वजन उठाने पर कम।

4. प्रोटीन से भरपूर सलाद और फलों से भरपूर पौष्टिक आहार बनाए रखें और वजन बढ़ाने से बचें।

5. विटामिन डी की खुराक लेने के लिए धूप में बैठें। यदि यह संभव नहीं है तो ऐसे आहारों का सेवन करें जिनसे आपको विटामिन डी मिल सके।

stretching, Health benefits of stretching

ये योगासन/एक्सरसाइज हैं फायदेमंद

1. ट्विस्ट द स्पाइन : इस एक्सरसाइज को करने से गर्दन, कंधे और पीठ के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए बाएं हाथ को दाएं घुटने पर रखें और गहरी सांस लेते हुए बॉडी को धीरे धीरे दाएं तरफ मोड़ें और दाएं हाथ को पीछे की ओर फर्श पर रखें और हाथ से जमीन पर जोर देते हुए बॉडी को ऊपर की ओर स्ट्रेच करें। पीठ को सीधा रखें और सांस लेते सेंटर पोजीशन में वापस आएं। बिल्कुल इसी तरह बाएं हिस्से से स्ट्रेच करें।

2. स्पाइन लेंगथिनिंग : पीठ दर्द से बचने के लिए यह बहुत ही असरकारी योगासन है। इस योगा पोज को करने के लिए आप जमीन या बेड पर पैरों को क्रास करके आराम से बैठें। पीठ को एकदम सीधा और कंधों को आराम से रखें। इस पोज को खड़े होकर भी कर सकते हैं लेकिन पैरों को एकसाथ रखें। अब सांसों की गति को सामान्य रखते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं और उंगलियों को आपस में फंसाकर रखें और दोनों अंगूठे एक-दूसरे को टच करें। हाथों को ऊपर से सामने की ओर ले आएं और उन्हें जितना स्ट्रेच कर सकते हैं करने की कोशिश करें लेकिन ध्यान रखें कि मसल्स को न खीचें और इसी पोजीशन में 20 सेकेंड तक रूकें और 3-4 गहरी सांस लें। एक्सरसाइज के अधिक प्रभाव के लिए पेट को अन्दर स्पाइन की ओर खीचें।

3. फिस्ट फारवर्ड बेंड : पैरों को फैलाकर सीधे खड़े हों और हल्के से पैरों को मोड़ें और खुद को अपने पैरों के आगे की ओर इतना झुकाएं कि आपका पेट जाघों को टच करे। इसके बाद हाथों को आपस में क्रास कर एक-दूसरे हाथ की कोहनियों को मजबूती से पकड़ कर रखें और बॉडी को ढ़ीला छोड़ दें और इसी पोजीशन में रहते हुए 10 गहरी सांस लें। प्रत्येक गहरी सांस से आपको पीठ के तनाव से आराम मिलेगा।

Warrior 2 stretching workout

4. स्पाइन स्ट्रेच : इस एक्सरसाइज को स्पाइन लेगथिनिंग स्ट्रेच के बाद करना चाहिए। उंगलियों को आपस में फंसा कर रखें और हाथों स्ट्रेच करते हुए सिर के ऊपर रखें और धीरे- धीरे सांस छोड़ते हुए बॉडी को आराम से दायीं ओर मोड़ें और इसी पोजीशन में थोड़ी देर रहते हुए 4 – 5 लम्बी सांस लें। सांस लेते हुए सेंटर पोजीशन में आएं और अब सांस छोड़ते हुए बॉडी को बांयी ओर ले जाएं और थोड़ी उसी पोजीशन में रुककर 4 -5 गहरी सांस लें और फिर सांस लेते हुए सेंटर पोजीशन में वापसे आएं। यही प्रक्रिया हाथों को सामने रखकर भी करें। बेहतर परिणाम के जितना हो सके पेट को अन्दर की ओर खीचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source