वजन कम हुआ है या बढ़ गया है, तभी पता चलेगा जब इस तरह करेंगे माप

अकसर लोग वजन की माप करने का सही तरीका नहीं जानते, जिस वजह से उनका पूरा फि‍टनेस प्‍लान ही फेल हो जाता है, अगर आप खुद को फि‍ट रखना चाहते हैं तो सबसे पहले वजन की सही माप करना सीखें।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : February 25, 2019 4:29 PM IST

अकसर लोग वजन की माप करने का सही तरीका नहीं जानते, जिस वजह से उनका पूरा फि‍टनेस प्‍लान ही फेल हो जाता है, अगर आप खुद को फि‍ट रखना चाहते हैं तो सबसे पहले वजन की सही माप करना सीखें।

यह भी पढ़ें - ये चार चीजें जो प्रेगनेंसी में सुबह उठते ही खानी चाहिए

अगर आप फि‍टनेस कॉन्शियस हैं तो निश्चित ही हर सप्‍ताह वजन करते होंगे। पर क्‍या कभी आपने महससू किया है कि कई बार वर्कआउट और डायट प्‍लान को सख्‍ती से फॉलो करने के बाद भी सही रिजल्‍ट नहीं मिल पाते। जबकि कई बार इस तरफ लापरवाही बरतने के बाद भी वजन काफी कम हुआ लगता है। इसके पीछे कहीं आपके गलत माप करने की आदत तो नहीं ?  आइए जानते हैं क्‍या हैं वे गलतियां और कैसे लिया जाए वजन का सही माप।

यह भी पढ़ें - दूध वाली चाय से ज्‍यादा फायदेमंद है ब्‍लैक टी, जानिए इसके फायदे

अकसर करते हैं ये गलतियां

  • खाना खाने के बाद वजन लेना।
  • सुबह उठते ही बिना शौच गए वजन मापना।
  • आपने बहुत ज्‍यादा नमक खा लिया था जिसकी वजह से शरीर में वॉटर रिटेन्‍शन (पानी जमा होना ) हो गया और आपका वजन बढ़ गया।
  • आपने बहुत ज्‍यादा भारी कपड़े पहने हुए थे।
  • आपने अलग-अलग मशीनों पर अपना वजन लिया था।
  • महिलाओं के मामले में पीरियड्स में भी वजन प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें – अकसर बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर, तो इन पांच हर्ब्स को करें डायट में शामिल

जानें वजन मापने का सही तरीका

  1. सुबह सवेरे शौच जाने के फौरन बाद वजन लेना चाहिए। कोशिश कीजिए कि वजन लेने से पहले पानी न पिएं। यह भी पढ़ें – खाने-पीने की गलत आदतों से होने वाले मुंह के छाले बन सकते हैं बड़ी परेशानी का सबब
  2. कम से कम कपड़े या हल्‍के कपड़े पहन कर ही वेइंग मशीन पर चढ़ें।
  3. हर बार एक ही वजन तौलने की मशीन का इस्‍तेमाल करें।
  4. अगर आप सुबह वजन नहीं ले पा रहे हैं तो हर बार वजन मापने के लिए एक ही समय नियत करें और उसी अनुसार डायट का भी ख्‍याल रखें।
  5. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी वर्कआउट और वजन मापना दोनों अवॉइड करना चाहिए।
  6. हर रोज वजन मापने का कोई फायदा नहीं, इसलिए बेहतर होगा अगर आप सप्‍ताह में एक दिन निश्चित कर लें वजन मापने के‍ लिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source