
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 31, 2024 3:56 PM IST
How much Step Walk in a Day : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी होता है। कुछ लोगों को नियमित रूप से कुछ स्टेप्स वॉक करने की सलाह दी जाती है। वॉक करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से फिट होते हैं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी वॉकिंग करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। स्वस्थ रहने के लिए एक सामान्य व्यक्ति को कितना वॉक करना चाहिए, इस बारे में आपको अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपको इस लेख में एक दिन में आपको कितना वॉक करना चाहिए, इस बारे में विस्तार से समझाएंगे। आइए जानते हैं फिट रहने के लिए आपको कितना वॉक करना चाहिए?
सामान्य फिटनेस के लिए एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 10,000 स्टेप्स चलने का टारगेट रखना चाहिए। वहीं, अगर आप रोजाना 5,000 स्टेप्स से कम चलते हैं, तो यह एक गतिहीन जीवनशैली का संकेत है। हालांकि, एक व्यक्ति औसतन कितने कदम चलता है, यह व्यक्ति की उम्र, वर्तमान फिटनेस लेवल और स्वास्थ्य लक्ष्यों पर निर्भर करता है। वॉक करने से आप खुद को फिट रख सकते हैं। फिट रहने के लिए हैवी एक्सरसाइज के बजाय आप वॉक का सहारा ले सकते हैं।
वॉक करना एक मध्यम तीव्रता वाला एक्सरसाइज है, जिससे आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। CDC के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन 10,000 स्टेप्स चलने चाहिए। यह उन्हें फिट रखने में मदद कर सकता है। 10000 स्टेप्स लगभग 8 किलोमीटर या 5 मील के बराबर होता है। अगर आप रोजाना 5000 कदम से कम चल रहे हैं, तो यह एक गतिहीन जीवनशैली हो सकती है। आर्थराइटिस फाउंडेशन के अनुसार नियमित रूप से पैदल चलने से आपकी कई समस्याओं को कम किया जा सकता है, जैसे-
वजन को कम करने के लिए एक दिन में कितने स्टेप्स चलने चाहिए, यह व्यक्ति के वजन, भोजन और कितना वजन कम करना है, उस टारगेट पर निर्भर करता है। हालांकि, अधिकांश लोगों के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना सही टारगेट माना जाता है।
कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अगर आप प्रतिदिन 10,000 कदम चलते हैं और उनमें से कम से कम 3,500 कदम 10 मिनट या उससे अधिक समय तक मध्यम से तेज गति में चलते हैं, तो यह आपके वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है।