
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 21, 2026 10:28 AM IST
What should be the ideal fat for women
What should be the ideal fat for women : बीते कुछ सालों से स्लिम-फिट बॉडी का काफी क्रेज रहा है। ऐसे में हर कोई साइज जीरो का दीवानाहो गया है, जिसकी वजह से महिलाएं खुद को सुपर फिट एंड स्लिम बनाने के लिए घंटों में जिम में पसीना बहाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा वजन कम करना भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, पतला होने का मतलब यह नहीं है कि आप हेल्दी भी हैं। महिलाओं को हार्मोनल बैलेंस, एनर्जी, मूड और ओवरऑल शारीरिक फंक्शन के लिए एक निश्चित बॉडी फैट की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप अपनी बॉडी की लिमिट से नीचे जाकर फैट कम करती हैं, तो यह आपके लिए कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं खड़ी कर सकता है।
अगर आपके लिए पीक फिटनेस का मतलब 18 परसेंट बॉडी फैट है, यानी कि एकदम सपाट पेट और बहुत पतला लुक , तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, आइडियल बॉडी फैट परसेंटेज खासकर 20 परसेंट से कम महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और हार्मोनल स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़्यादा स्ट्रेसफुल हो सकता है और इसे आइडियल लक्ष्य नहीं मानना चाहिए। अगर महिलाओं के लिए आइडियल बॉडी फैट के परसेंटेज के बारे में बात की जाए, तो यह कुछ महिलाओं के लिए 24 से 30 परसेंट के बीच होता है, जबकि कुछ अन्य 20 से 23 परसेंट के बीच बेहतर होता है।
महिलाओं का आइडियल वजन उनकी लंबाई पर निर्भर करता है। इसे मापने का सबसे आसान तरीका है BMI होता है। BMI को मापने के लिए आपको अपने वजन से लंबाई को भाग यानि डिवाइड करके पता लग सकता है।
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि बहुत ज़्यादा पतला होना हार्मोन्स और शरीर के अन्य ज़रूरी फंक्शन को बिगाड़कर उल्टा असर कर सकता है, जिससे आखिरकार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, सुपर फ्लैट पेट, 18% बॉडी फैट के साथ पीरियड्स का अनियमित होना या बंद होना, बहुत ज़्यादा बालों का झड़ना, लगातार भूख और क्रेविंग, कम एनर्जी लेवल और अजीब मूड स्विंग्स होते हैं। कुल मिलाकर, इस तरह का शरीर एक महिला के सिस्टम के लिए हार्मोनल, शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ज़्यादा स्ट्रेसफुल होता है।
न्यूट्रिशनिस्ट की मानें, तो एक महिला के लिए आइडियल बॉडी फैट परसेंटेज सिर्फ़ वह नहीं है, जिसमें वह अच्छी दिखती है, बल्कि वह है जहां उसकी एनर्जी ज़्यादा हो, मूड स्टेबल हो, पीरियड्स रेगुलर हों, बाल हेल्दी हों और वह खुद को सबसे अच्छा महसूस करे। इसलिए, जब आपका शरीर सही से अपना काम कर रही है, तो आपको ज्यादा पतला होने की जरूरत नहीं है।
हेल्दी रहने के लिए हमेशा कहा जाता है कि हेल्दी खान-पान पर ध्यान दो। दरअसल, अगर आप हेल्दी खाते-पीते हैं, तो आपका शरीर ऐसे ही फिट रहता है। आपका वजन भी मेंटेन रहता है, आपका फिट रहने के ज्यादा वजन कम करने की जरूरत नहीं होती है। इसलिए ध्यान रखें कि हेल्दी फैट बनाए रखने के लिए हेल्दी खान-पान पर ध्यान दें।