आइस थेरेपी : अब बर्फ लगाकर कम करें वजन

कई अध्ययन बताते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों में बर्फ लगाने से फैट बर्न करने में सहायता मिलती है। शरीर के जिन हिस्सों में ढीलापन है, वह उन्हें स्लिम व फर्म बनाने में मदद करती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : June 10, 2019 9:27 AM IST

फि‍टनेस है तो सब बेहतर है। आजकल ज्‍यादातर लोग इस बात को समझने लगे हैं। फि‍टनेस की राह में सबसे बड़ी बाधा होती है शरीर के कुछ खास हिस्‍सों पर जमी चर्बी। खासतौर से महिलाएं पेट और लोअर बैक एरिया में जमी चर्बी से बहुत परेशान होती हैं। जो लगातार व्‍यायाम से भी कम नहीं हो पाती। अगर आपके साथ भी यह समस्‍या है तो आप इसके लिए आइस थेरेपी का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

क्‍या है आइस थेरेपी

इन दिनों बर्फ का कई तरह से इस्‍तेमाल किया जा रहा है। खाने –पीने के साथ ही कई बार मसाज करने के लिए भी बर्फ यानी आइस का इस्‍तेमाल किया जाता है। इसी तरह शरीर के कुछ खास हिस्‍सों से फैट बर्न करने के लिए आइस का इस्‍तेमाल किया जाता है। इसे आइस थेरेपी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें – शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं हेल्दी फैट

बॉडी को टोनअप भी करती है आइस थेरेपी

कई अध्ययन बताते हैं कि शरीर के कुछ हिस्सों में बर्फ लगाने से फैट बर्न करने में सहायता मिलती है। शरीर के जिन हिस्सों में ढीलापन है, वह उन्हें स्लिम व फर्म बनाने में मदद करती है। आइस थेरेपी टिश्यू को टाइट करने व बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करती है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें - अरबी खाइए, वजन घटाइए, जानें और भी लाभ

ऐसे करें उपयोग

आइसथेरेपी का उपयोग करने के लिए आप आइसबैग्स, जेल पैक्स व अन्य तरीकों से फैट बर्न कर सकते हैं। अगर आप घर पर इस थेरेपी का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप एक जिप लॉक बैग में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। अगर आपके पास जिप लॉक बैग नहीं है तो आप बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में लपेटकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इस थेरेपी को और भी अधिक प्रभावशाली बनाना चाहते हैं तो आप पहले अपनी स्किन को मिट्टी की मदद से साफ करें। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। अब आप बर्फ का प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – हिना खान के ‘फि‍ट और ग्‍लोइंग’ लुक का राज हैं ये खास डाइट

इसका रखें ध्यान

वैसे तो आप घर पर ही पानी की मदद से बर्फ जमाकर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन मार्केट में पानी के अतिरिक्त भी कई तरह के ऑयल व हर्ब से मिली बर्फ मिलती है, जिनका इस्तेमाल करने से वेटलॉस काफी तेजी से होता है। आप चाहें तो इसका भी प्रयोग भी करें। घर पर इस थेरेपी का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी बर्फ को सीधे स्किन पर नहीं लगाएंगे। इसे हमेशा किसी कपड़े या जिप लॉक बैग में रखकर ही इस्तेमाल करें।