Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

एक ऐसी एक्सरसाइज जो झट से दूर करती है आपके पेट की चर्बी

गतल और अनियमित खान-पान के कारण आजकल वजन बढ़ने की समस्या एक तरह से आम हो चुकी है

एक ऐसी एक्सरसाइज जो झट से दूर करती है आपके पेट की चर्बी
इससे आपकी कमर का सारा फैट काफी कम समय में ही गायब हो जाता है . © Shutterstock

Written by Editorial Team |Updated : October 20, 2018 11:23 PM IST

गतल और अनियमित खान-पान के कारण आजकल वजन बढ़ने की समस्या एक तरह से आम हो चुकी है। हूला हूप एक्सरसाइज पेट की चर्बी को कम करने में बुहत ज्यादा मददगार साबित होती है। ये एक्सरसाइज खासकर उन लोगों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है जिन्हें एरोबिक और डांस करना पसंद है। यह एक्सरसाइज़ एक फन एक्टिविटी की तरह होती है जो न सिर्फ पेट की बढ़ी चर्बी को कम करती है, बल्कि इसके अलावा भी इसके कई लाभ हैं। तो जानते हैं हूला-हूप कुछ कमाल के फायदों के बारे में।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए सिर्फ 20 मिनट स्पिनिंग एक्सरसाइज, जानें और भी फायदे

Also Read

More News

एब्स को टोन और मज़बूत करे

हूला हूप का नियमित अभ्यास करने से एब्स मज़बूत तो बनते ही हैं, बल्कि ये टोन होकर कमाल की शेप में भी आ जाते हैं। इस एक्सरसाइज से रेक्टस अब्डोमिनस, एक्सटर्नल ऑब्लिक, इंटरनल ओब्लिक्स व ट्रान्सवर्सस अब्डोमिनस टोन होकर मज़बूत बनते हैं। जब आप हूप करते समय मूव करना शुरू करते हैं तो कंधे से लेकर पैरों तक की मसल्स को फायदा होता है। खासकर कमर की मांसपेशियों पर बेहतर काम होता है और इन्हें कमाल की शेप मिलती है। यही कारण है कि यह एक्सरसाइज फिल्मी सितारों और फिटनेस एक्सपर्ट्स की बीच खासी प्रचलित है।

यह भी पढ़ें- वजन कम कर रहे हैं तो रात में खाएं ये 4 फूड

चर्बी को जल्दी घटाए और शरीर को लचीला बनाए

इससे आपकी कमर का सारा फैट काफी कम समय में ही गायब हो जाता है और कमर शेप में आ जाती है। दरअसल जब आप हूला हूम करते हुए रोटेट करना शुरू करते हैं तो आपकी कमर पर तनाव पैदा होता है और मांसपेशियों पर भी काम होता है और कमर सुडौल बनती है। अगर आप इसे सिर्फ फिटनेस बनाए रखने के लिए करना चाहते हैं तो इससे आपके शरीर के पीठ का निचला हिस्सा भी मजबूत बनता है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर लचीला भी बनता है और उसका संतुलन भी बेहतर होता है।

हिप्स को टोन करे और बेलेंस को बेहतर बनाए

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपका लगातार घंटों तक बोठकर कैम करते हैं तो इसकी वजह से न सिर्फ आपका मोटापा बढ़ता है, बल्कि रीड़ की हड्डी को भी नुकसान होता है। हूला-हूप एक्सरसाइज करने से हिप्स और कमर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं एकत्रित होती है और इसकी शोप भी बेहतर बनती है। जो लोग नियमित हूला-हूप का अभ्यास करते हैं उनका संतुलन भी बाकी लोगों से बेहतर बनता है और मानसिक तौर पर भी वे ज्यादा शांत और स्थिर बनते हैं।

About the Author

... Read More