... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 2, 2023 4:27 PM IST
48 की उम्र में ऋतिक के 6 पैक देखकर अनिल कपूर बोले ये है असली 'फाइटर', देखे ऋतिक की फिट बॉडी की वायरल तस्वीरें
बॉलीवुड में अपनी दमदार फिजिक और डांसिंग स्टाइल से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले ऋतिक रोशन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाएं रहते हैं। दुनिया के मॉस्ट हैंडसम मेन्स की लिस्ट में टॉप पर रह चुके ऋतिक अक्सर अपनी फिजिक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए ऋतिक ने साल 2023 के अपने पहले पोस्ट में अपनी एक पिक शेयर करते हुए अपने फैंस को चौंका दिया है। आइए जानते हैं ऋतिक के साल 2023 के इस पहले दमदार पोस्ट के बारे में।
'ग्रीक गॉड', 'हैंडसम हंक' जैसे नाम से मशहूर ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ऋतिक अपने 6 पैक एब्स को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऋतिक 48 साल के हैं और दो बच्चों के पिता भी हैं लेकिन उनका फिटनेस लेवल देखते हुए उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
बॉलीवुड में अपनी फिटनेस और वर्कआउट को लेकर चर्चा में रहने वाले ऋतिक की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर फैंस उनकी फिटनेस को देखकर दीवाने हो चुके हैं। ऋतिक की टोन्ड बॉडी की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें 6 पैक एब्स साफ- साफ नजर आ रहे हैं। ऋतिक की इस तस्वीर को देख उनके फैंस तरीफ करते नहीं थक रहे हैं।
साल 2023 का शानदार आगाज करते हुए ऋतिक रोशन का ये पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ उनके फैन्स के दिलों में उनकी आने वाली फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है बल्कि फिट रहने के लिए मोटिवेट भी कर रहा है। ऋतिक ने इस तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, 'ऑल राइट लेट्स गो 2023।'
ऋतिक की इस 6पैक वाली पिक को देखकर बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान हैं। बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स ने ऋतिक की फिटनेस की तारीफ की, जिसमें अनिल कपूर ने कॉमेंट कर लिखा है, 'ये आया असली फाइटर।'
'कहो ना प्यार है हो', 'क्रिश', कोई मिल गया, काइट्स जैसी फिल्मों में अपनी दमदार फिजिक का लोहा मनवा चुके ऋतिक को उनके किरदार में घुसकर काम करने के लिए जाना जाता है। 'मोस्ट हैंडसम एंड फिट एक्टर' की टॉप 10 लिस्ट में शामिल ऋतिक की अगली फिल्म का नाम फाइटर है, जिसकी तैयारी में ऋतिक जुटे हुए हैं।