Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ऋतिक ने फिटनेस चैलेंज किया स्वीकार ! कहा, कार से नहीं साइकिल से जाएं ऑफिस

बॉलीवुड में सबसे फिट अभिनेताओं में से एक ऋतिक अपनी फिटनेस से लोगों को चकित करते आए हैं।

ऋतिक ने फिटनेस चैलेंज किया स्वीकार ! कहा, कार से नहीं साइकिल से जाएं ऑफिस

Written by Anshumala |Published : May 25, 2018 3:08 PM IST

सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने फिटनेस सीक्रेट का खुलासा करते हुए एक प्रेरक वीडियो साझा किया है। ऋतिक ने अपने माता-पिता पिंकी और राकेश रोशन के साथ अपने जिगरी दोस्त टाइगर श्रॉफ और कुणाल कपूर को फिटनेस चैलेंज लेने के लिए कहा है।

बॉलीवुड में सबसे फिट अभिनेताओं में से एक ऋतिक अपनी फिटनेस से लोगों को चकित करते आए हैं।

Also Read

More News

हाल ही में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने #humfittohindiafit चैलेंज की शुरुआत की थी।

ऋतिक ने वीडियो साझा करते हुए कहा, "अपनी कार में व्यर्थ बैठने की बजाय, काम के लिए साइकिल पर जाना बेहतर है और यह सच है, क्योंकि आप बस बैठकर कोई कैलोरी नहीं जला रहे हैं।"

ऋतिक ने सभी को फिट रहने के लिए पैदल चलने और साइकिल चलाने की बात कही।

फिलहाल ऋतिक अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह गणित के शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे।

स्रोत:IANS Hindi.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock Images.

About the Author

... Read More