... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:10 PM IST
एक्सरसाइज आपको खुशी और प्रेरणा दोनों दे, इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी एक्सरसाइज में वैरायटी लाएं। हर रोज एक वक्त पर एक ही म्यूज़िक पर एक जैसी एक्सरसाइज करना सज़ा बन सकता है। अपने एक्सरसाइज रूटीन को मजेदार बनाने के लिए लिए आप इन नए और ख़ास वर्कआउट को शामिल कर सकते हैं।
एक्सरसाइज या खेल - आप क्या चुनेंगे?
आपके पास दो ऑप्शन हैं। 30 मिनट जिम में वर्कआउट करना या फिर इतना ही वक्त बैडमिंटन खेलना, तो आपका चुनाव क्या होगा? इस बात के ज्यादा चांस हैं कि आप गेम खेलेंगे, भले ही आपको बैडमिंटन खेलना न आता हो। ऐसा क्यों? क्योंकि ये मजेदार है। खेल से मतलब कार्ड्स खेलना नहीं है बल्कि कोई ऐसा खेल जिसमें शारीरिक बल लगता हो। लेकिन, एक्सरसाइज इतनी बोरिंग क्यों होती है?
दिन की शुरुआत में आप रोज एक जैसी चीज ही कर रही हैं। आप ये एक्सरसाइज अकेले और लंबे वक्त से कर रहे हैं। जाहिर है, इसे आप नई एक्सरसाइज करके या फिर एक्सरसाइज के लिए कोई साथी खोजकर ठीक कर सकते हैं, लेकिन शायद ये वक्त है कि आपको एक मजेदार वर्कआउट रूटीन अपनाना चाहिए।
हुला हूप्स
क्या आप यकीन करेंगे कि एक घंटा हुला हूप्स करने से 600 कैलोरी बर्न हो जाती है। हालांकि ये कहा गया है कि हुला हूपिंह एक घंटे तक करना मुश्किल है लेकिन ये मजेदार है, शरीर के लिए अच्छा है और इसे आप अपने प्राइवेट कमरे में भी कर सकते हैं। जी हां, ये आपका वजन कम करने में भी आपकी मदद करता है। अगर आपने इसे करना बिल्कुल अभी शुरू ही क्या है तो भारी हूप उठाने की कोशिश करें क्योंकि उसे घुमाना आसान होता है लेकिन जैसे जैसे आप बेहतर होंगे तो हल्के हुपर का इस्तेमाल करें जिसको घुमाने में आपकी ज्यादा कोशिश लगती है जिससे की आपकी अधिक कैलोरी बर्न होती है। बाद में आप दोनों भी कर सकते हैं। बस चलाइये कुछ अच्छा सा म्यूजिक और हो जाइये शुरू!
स्केटिंग
स्केटिंग ऐसी चीज़ है जिसे हम में से काफी लोगों ने आज़माया होता है और उसका मज़ा उठाया होता है, सिवाय स्केटिंग करने के दौरान गिरने के! लेकिन इससे जुड़ी एक बात ये भी है जिसे आप नहीं जानते होंगे कि इससे आपकी कैलोरी भी घट सकती है। बल्कि, अगर आप 70 किलो से अधिक हैं तो ऐसा मुमकिन है कि आप एक घंटे स्केटिंग करके 500 कैलोरी घटा लें। इससे सिर्फ मांसपेशियां मजबूत ही नहीं होती बल्कि ये आपके दिल के लिए भी अच्छी होती है। ये किफायती है और इसका रनिंग से कम प्रभाव पड़ता है। इसके लिए आपको बस एक समतल और खुला मैदान चाहिए।
फ्रिस्बी
क्या आपके पास कुत्ता और घर के पास पार्क है? अगर हां, तो अपने खेलने के लिए एक फ्रिस्बी ले आइये। आप वीकेंड पर कुछ दोस्तों को बुलाकर भी खेल सकते हैं। फ्रिस्बी फेंकने, पकड़ने और भागने से आपके शरीर को मदद मिलती है। अगर आप 60 किलों के हैं तो 30 मिनट का खेल लगभग 100 कैलोरी कम कर सकता है। और अगर फ्रिस्बी से खेलने का मन न हो तो आप वॉलीबॉल भी ट्राई कर सकते हैं।
बैडमिंटन
बैडमिंटन उऩ खेलों में से एक है जिसे आप कहीं भी खेल सकते हैं। इस गेम को खेलने की बहुत जल्दी लत भी लग जाती है। आप टेनिस, क्रिकेट और बास्केटबॉल जैसे विकल्प भी एपना सकते हैं, हांलाकि इनके लिए ज्यादा जगह, ज्यादा लोग या महेंगे सामान लगते हैं। बैडमिंटन के लिए आपको नेट की भी जरूरत नहीं! इतनी सारी ऊर्जा, प्रतियोगिता और भागना आपके स्टैमिना को बहुत फायदा पहुंचाता बै। नट्सशेल में, किसी भी प्रकार का खेल अच्छा रहता है।
डांस
डांसिंग न सिर्फ आपको फिट रखता है बल्कि ये एक अच्छा तरीका है नए लोगों से मिलने का। ये आपको अपने दायरे से बाहर लाता है और आप एक नया हुनर सीखते हैं। आप जुंबा या सालसा क्लास ले सकते हैं। ऐरोबिक्स भी मजेदार तरीके से एक्सरासइज करने का एक तरीका है।
किकबॉक्सिंग
ज्यादातर हेल्थ सेंटर या जिम बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग ऑफर करते हैं। एक मुश्किल और हैक्टिक दिन बिताने के बाद ये दोनों ही खेल बहुत मजेदार साबित होते हैं। साथ ही, ये आपको आत्म-सुरक्षा का हुनर भी सिखा देते हैं।
ट्रेकिंग
ट्रेकिंग का नाम सुनकर ऐसा लग रहा होगा कि सिर्फ मज़े के लिए काफी मेहनत करनी पड़ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ दोस्तों का एक ग्रुप बनाएं और फिर हर वीकेंड पर कुछ घंटे के लिए जाएं। आप पहाड़ों पर चढ़कर पिकनिक कर सकते हैं और कुछ खेल भी खेले जा सकते हैं। इससे न सिर्फ आपकी एक्सरसाइज होगी बल्कि शहर की रोजमर्रा की भागदौड़ से राहत भी मिलेगी। इन दिनों ऐसे बहुत सारे एडवेंचर ग्रुप भी बन गए हैं जो दो हफ्तों में एक बैर कैंपिंग या ट्रैकिंग ट्रिप्स करते हैं। जब तक आप इसे समझेंगे, आपको इसकी आदत लग जाएगी।
स्विमिंग
आपने पहले भी ये सुना होगा कि स्विमिंग आपके लिए कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज में से सबसे अच्छी है। और किसे ठंडे पानी में तैरना अच्छा नहीं लगेगा? आप इसमें और ज्यादा मज़ा कैसे डाल सकते हैं? इसके लिए, आप पानी में वॉलीबॉल या कैच का कोई खेल खेल सकते हैं।
अगर मैं ये ज्यादा वक्त तक नहीं कर पाया तो?
रूटीन के बोर हो जाने के कारण ये होता है कि वो रूटीन होते हैं! जैसे ही आपको महसूस होता है कि आपको ये करना ही करना है तो फिर आपका उससे मन उठ जाता है। इसलिए जो करें कम वक्त के लिए करें। उदाहरण के लिए, अगर आप स्विम क्लास जॉइन करने की सोच रहे हैं तो सिर्फ एक महीने की मेंबरशिप लें, चार महीने की नहीं। ऐसा ही डांस क्लास के लिए करें। क्लास जॉइन करने से पहले डेमो क्ला लेकर देखें कि क्या आप इसे कुछ दिन या महीने करना चाहेंगे? अगर आप पहले स्विमिंग कर चुके हैं तो कुछ नया करें। जैसे कि घुड़सवारी! अगर आप विकल्प बदलते रहेंगे तो कभी बोर नहीं होंगे।
क्यों है बेहतर एक्सरसाइज के मजेदार तरीके
• बोर न होना - आप हर बार कुछ नया कर सकते हैं। एक महीना स्विमिंग, अगले महीने जुंबा डांस। बोर होने का मौका नहीं आएगा।
• नए लोगों से मिलना - जितना ज्यादा आप घर से बाहर जाकर नई चीजें करेंगे, उतना आप नए लोगों से मिलेंगे और ज्यादा सोशल बनेंगे।
• नई चीज़ें सीखना – अगर आप कामकाजी इंसान हैं तो आपको मालूम होगा कि आज की दुनिया में हर किसी को ऑलराउंडर की तलाश है। कोई ऐसा जो सिर्फ काम में अच्छा हो बल्कि उसके पास दूसरे हुनर भी हों।
• अपने दोस्तों को टैग करना – अगर आपका वर्कआउट ऑप्शन मजेदार है तो इस बात की काफी उम्मीद है कि आपके दोस्त उसे आपके साथ जॉइन करना चाहेंगे। और जब आपको दोस्तों का साथ मिल जाएगा तो आप किसी हाल में बोर नहीं होंगे।
आजकल हमारी जीवनशैली बहुत निष्क्रिय बन गई है और इस वजह मानसिक और शारीरिक रूप से सक्रिय बने रहने की बहुत जरूरत है। हालांकि एक्सरसाइजिंग एक ऐसी चीज़ है जो हमें करनी ही करनी चाहिए, भले ही हम उसे इंजॉय करें या न करें। एक्सरसाइज के विकल्प अंतहीन हैं, लेकिन सवाल ये है कि - क्या आप तैयार हैं बदलाव के लिए?
मूल स्रोत - 8 ways to make your exercise fun and lose weight!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।