सहजन के पत्तों से ऐसे तेजी से कम हो सकता है वजन

वजन कम करने के लिए ऐसे करें इस पौधे का इस्तेमाल!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 31, 2017 3:29 PM IST

सहजन के पौधे कई घरों में पाए जाते हैं। यह पौधा एंटीऑक्सिडेंट्स और बायोएक्टिव यौगिकों का खजाना है। इससे आपको अनगिनत स्वास्थ्य फायदे होते हैं। इसमें कई औषधीय गुण हैं जिस वजह से इसे एक मल्टी-पर्पस हर्बल प्लांट कहा जाता है।

इसे प्रोटीन, विटामिन, बीटा कैरोटीन, एमिनो एसिड और विभिन्न फोनोलिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह शरीर को जियाटिन, क्वैक्सेटीन, बीटा-सिटेस्टेरोल और कैफ्लोक्युनिक एसिड प्रदान करता है। इस पौधे की फल, छाल, रस और अन्य सभी हिस्सों का कई रोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इस पौधे में शक्तिशाली फाइटोकेमिकल होता है जिसे मोरिंगा आइसोथियोसाइनेट कहा जाता है जिसका एंटी डायबिटिक प्रभाव पड़ता है। आप इसे अपनी डायट में शामिल करके ग्लूकोज इनटॉलेरेंस और इंसुलिन सिग्नलिंग में सुधार कर सकते हैं। अध्ययन के अनुसार, यह आपके लेप्टिन लेवल को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।

यह एक हार्मोन है जो आपके दिमाग को संकेत भेजता है कि आपका पेट भर गया है। इसलिए इसे खाने से आपको मोटापे को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आप इसके पत्तों की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो आपको लंबे समय तक फुल रखते हैं।

यह पानी के वजन को भी कम करने में सहायक है। महीने के कुछ समय के दौरान खासकर मासिक धर्म में महिलाओं को वजन बढ़ा हुआ महसूस होता है। ऐसा आमतौर वाटर रिटेंशन की वजह से होता है। वाटर वेट से आप बेचैनी होने के अलावा आपको भारीपन भी महसूस होता है। इन दिनों आप सहजन की चाय या इसका पानी पी सकती हैं। इससे आपको सुबह के समय पेशाब आता है जिससे शरीर का पानी बाहर निकलता है।

इस बात का रखें ध्यान

यह सुपरफूड आपको नैचुरल और सप्लीमेंट दोनों रूप में मिल सकता है। हालांकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इससे आपका वजन कम हो सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करने के साथ-साथ आपको डायट और एक्सरसाइज का भी ध्यान रखना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ- 1. Olayaki LA, Irekpita JE, Yakubu MT, Ojo OO. Methanolic extract of Moringa oleifera leaves improves glucose tolerance, glycogen synthesis and lipid metabolism in alloxan-induced diabetic rats. J Basic Clin Physiol Pharmacol. 2015 Nov;26(6):585-93. doi: 10.1515/jbcpp-2014-0129. PubMed PMID: 26124050.

2.Fekadu N, Basha H, Meresa A, Degu S, Girma B, Geleta B. Diuretic activity of the aqueous crude extract and hot tea infusion of Moringa stenopetala (Baker f.) Cufod. leaves in rats. J Exp Pharmacol. 2017 Jun 21;9:73-80. doi:

10.2147/JEP.S133778. eCollection 2017. PubMed PMID: 28684924; PubMed Central PMCID: PMC5484571

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source