Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Cumin Water For Weight Loss: शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए जीरा का इस्तेमाल करना आपके लिए हेल्दी साबित हो सकता है। जीरा कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कैल्शियम, आयरन, फाइबर, विटामिन बी6, मैग्नीशियम इत्यादि का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है, जिससे आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलव सकती है। साथ ही यह पाचन के लिए भी काफी अच्छा साबित हो ( best time to take cumin for weight loss ) सकता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो जीरा को अपने डाइट में जरूर शामिल (how to prepare cumin water for weight loss) करें। आइए जानते हैं जीरा से कैसे घटाएं वजन?
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप जीरा का इस्तेमाल अपने खाने में कर सकते हैं। इसके अलावा वजन को कम करने के लिए जीरा को कई तरह से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप जीरा और दालचीनी का एक साथ सेवन करें। इसके लिए एक पैन में 2 कप पानी डालें। इसमें 1 चम्मच जीरा और 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा डालकर करीब 10 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद इस पानी को छानकर पी लें। सोने से पहले इस पानी का सेवन करने से आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है।
शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए जीरा और धनिया का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में जीरा और धनिया का बीज डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। इससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।
वजन को कम करने के लिए जीरा और करी पत्ता का मिश्रण भी काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा और 10 से 15 करी पत्ते डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी को पिएं। इससे आपके शरीर का वजन काफी तेजी से घट सकता है।
शरीर के बढ़ते वजन से अगर आप परेशानी हैं, तो वेट कटर नींबू का भी सेवन कर सकते हैं। जीरा के साथ इसका सेवन करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट 1 कप जीरा पानी लें। इसमें 1 नींबू का रस डालकर पिएं। रोजाना खाली पेट इस पानी का सेवन करने से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए जीरा पानी का आप इन तरीकों से सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका वजन बिना वजह बढ़ रहा है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।