Advertisement

डायबिटीज की वजह से आंखों हो सकती हैं कमजोर, सुरक्षित रखने के लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान

Diabetes and Eye Care : डायबिटीज मरीजों को कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं में आंखों की परेशानी भी शामिल है। ऐसे में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए आपको निम्न टिप्स फॉलो करने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : January 9, 2023 11:44 AM IST

Diabetes and Eye Care : डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो अपने साथ-साथ कई तरह की समस्याओं को जन्म दे सकती है। इन समस्याओं में कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, शारीरिक कमजोरी इत्यादि शामिल है। इसके साथ-साथ डायबिटीज से ग्रसित लोगों की आंखें भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में यह आपके लिए काफी गंभीर स्थिति को जन्म दे सकता है। इसलिए अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो अपनी आंखों को सुरक्षित जरूर रखें। डायबिटीज रोगियों को अपनी आंखे सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

डायबिटीज में आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय

डायबिटीज रोगियों को अपनी आंखें सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आंखों को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

Advertisement

आंखों की कराएं जांच

अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो अपने आंखों की जांच समय-समय पर जरूर कराएं। खासतौर पर अगर आपको आंखों में किसी तरह का धुंधलापन नजर आ रहा है, तो यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। इसे नजरअंदाज न कराएं। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। डायबिटीज में आंखों का धुंधलापन रेटिनोपैथी, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा जैसी बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। 

स्मोकिंग से बनाएं दूरी

वैसे तो स्मोकिंग किसी भी व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होती है, लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो इससे पूरी तरह से दूरी बना लें। स्मोकिंग करने से न सिर्फ ब्लड शुगर हाई होता है, बल्कि इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ सकता है। धूम्रपान करने से आपकी आंखें धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में स्मोकिंग न करना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

Advertisement

एक्सरसाइज है जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी माना जाता है। खासतौर पर अगर आपको डायबिटीज है, तो एक्सरसाइज जरूर रखें। एक्सरसाइज के दौरान अपनी आंखों के लिए भी 1 से 2 एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपकी आंखें सुरक्षित होंगी। साथ ही फ्रेश हवाओं में टहलें, इससे आंखों को ठंडक मिलती है। 

हेल्दी डाइट का करें चुनाव

डायबिटीज रोगियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर आंखों को सुरक्षित रखने के लिए विटामिन ए से भरपूर आहार जैसे- गाजर, शिमलामिर्च इत्यादि का सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बेहतर होगी। वहीं, चीनी, रिफाइंड, मैदा जैसी चीजों का सेवन न करें। इससे आपकी आंखें खराब हो सकती हैं। 

कोलेस्ट्रॉल और वजन करें कम 

डायबिटीज में कुछ मरीजों का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में आपको अपने वजन को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अधिक वजन न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर डालती है, बल्कि इसका असर आंखों पर भी होता है। इसके साथ ही अपने हाई कोलेस्‍ट्रॉल को मेंटेन करें। शरीर में अधिक कोलेस्‍ट्रॉल की वजह से आंखों के नाजुक‍ टिशूज पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों को वजन कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने की जरूरत है। 

डायबिटीज रोगियों को अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए इन जरूर टिप्स को फॉलो करना चाहिए। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ रही हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की राय जरूर लें।