Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Naye Saal Par Khud Ko Fit Kaise Rakhe: नया साल यानी कि 2026 दस्तक दे चुका है और हर बार की तरह इस बार भी आपने कुछ रेजोल्यूशन तय किए होंगे। लेकिन कैसे हो कि मन का सब हो जाए लेकिन शरीर कुछ करने में साथ न दे? यह किसी भयानक सपने से कम नहीं है। इसलिए जरूरी है कि आप इस नए साल की शुरुआत से ही कुछ ऐसी आदतें अपना लें जिन्हें फॉलो करने से आप अपने शरीर को बेहतर बना पाएं।
अगर आप चाहते हैं कि इस साल लोग आपको देखकर कहें कि 'वाह यार, तुम तो कितने बदल गए हो, या कितने फिट हो गए हो' तो आपको अपनी डेली रूटीन में कुछ छोटी लेकिन असरदार आदतों को अपनाना होगा। चलिए अब हम बिना देर किए इन 5 आदतों के बारे में जानें, ताकि आने वाला साल आपको फिट बनाकर जाए।
2025 में आपने चाहे कितना ही जंक फूड क्यों न खाया हो, लेकिन प्रण लें कि 2026 में आप सिर्फ घर का खाना खाएंगे। हम जानते हैं कि कभी-कभार कुछ खाने का मन कर सकता है, इसके लिए आप महीने दो महीने में एक दिन अपना चीट डे मना सकते हैं। चीनी और ज्यादा नमक वाली चीजों से दूरी बनाकर रखें। यह आपकी गट हेल्थ और बॉडी के लिए फायदेमंद साबित होगा।
खुद को फिट बनाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको जिम जाकर भारी वजन उठाना है। जिन में 30 मिनट को राजना वॉक भी फिटनेस की ओर पहला कदम बन सकती है। इसके अलावा रोज 10 हजार कदम चलने की पूरी कोशिश करें। आप चाहे तो ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं या फिर योग व साइकलिंग। जरूरी है कि आप पसीना बहाएं।
बॉडी को स्ट्रेंथ देने के लिए प्रोटीन का इनटेकबहुत ही ज्यादा जरूरी है। 2026 आप का साल होने वाला है, जिसमें आपको अपने कई सपने पूरे करने हैं। इसलिए हेल्दी डाइट लें और अपने आहार में विटामिन, मिनरल्स को भी शामिल करें। यह सभी आपकी बॉडी, स्किन और हेयर, तीनों को हेल्दी बनाने में मदद करेंगे।
आने वाला पूरा साल आपका है, जिसमें आपको अपनी हेल्थ और मेंटल हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देना है। इसलिए जो चीजें आपकी मेंटल हेल्थ को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाती हैं उन्हें छोड़ दें। इसमें कोई वस्तु, व्यक्ति या कोई अन्य एक्टिविटी भी हो सकती है। शरीर तभी ग्रो करता है जब हमारा दिमाग स्ट्रेस फ्री रहता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
प्रेगनेंसी के बाद मेंटली हेल्दी रहने के लिए आप अच्छी तरह आराम करें और अपना अच्छी तरह ध्यान रखें।
मानसिक स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए, नियमित रूप से व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना, तनाव का प्रबंधन करना, सामाजिक संबंध बनाए रखना, और जरूरत पड़ने पर पेशेवर मदद लेना महत्वपूर्ण है।
जी हां, बच्चों को भी डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। कई स्टडीज और रिसर्च में बच्चों में मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई गम्भीर समस्याएं देखी गयी हैं।
खराब जीवनशैली इसका सबसे प्रमुख कारण माना जाता है, इसके अलावा अनहेल्दी डाइट और जीवन की कुछ अन्य घटनाएं भी इसका कारण बन सकती हैं।