पैदल चलने से भी होता है वजन कम, जानें 4 ट्रिक्स

टहलने के लिए आपको बस कुछ तकनीकों के बारे में ध्यान रखना पड़ता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 15, 2018 12:51 AM IST

वजन कम करने के कितने ही तरीके लोग अपनाते हैं। कठिन से कठिन एक्सरसाइज और डायट में बदलाव करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ कठिन एक्सरसाइज से ही नहीं कुछ आसन तरीकों से भी वजन कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो टहलने से अच्छा कोई तरीका नहीं है वजन को कम करने के लिए। जहां तक कैलोरी बर्न की बात है तो एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि पैदल चलने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। टहलने से शरीर के पूरे अंग की एक्सरसाइज के साथ-साथ हार्ट और फेफड़ों की भी कसरत होती है। जो लोग रोजाना टहलते हैं उनमें कई रोगों के होने की संभावना कम हो जाती है। टहलने के भी कुछ ट्रिक्स ऐसे हैं जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं 4 ऐसे ट्रिक्स जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ेंः 9 महीने में कम किया 35 किलो वजन, जानें क्या है उनका डायट और वर्कआउट प्लान।

कितनी दूरी चलना है ?

अपने कदमों को आप किसी ऐप की मदद से ट्रैक कर सकते हैं। इससे आपका पता चल जाएगा कि आप कितनी कदम चल रहे हैं। शुरुआत में 15000 कदम चलना थोड़ा मुश्किल लगता है लेकिन जब आप शुरु कर देते हैं तो यह आसानी से कर पाते हैं। टहलने से आपकी मांसपेशियों में दर्द भी नहीं होता है।

दिन में कितनी बार पैदल चलना है 

एक बार में ज्यादा देर तक चलने से बेहतर है कि आप इसे 20 मिनट करके तीन बार में बांट लें। खाना खाने के बाद 15-20 मिनट तक टहलें। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। एक बार में 45 मिनट टहलने से तीन बार 20 मिनट टहलना फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ेंः वजन कम करना चाहते हैं तो इन 5 आदतों से बचकर रहें। 

पानी का सेवन 

सही मात्रा में पानी का सेवन करने से वजन कम करने की दर बढ़ जाती है। बल्कि रोजाना 1.5 ज्यादा लीटर पानी पीने से 17,400 कैलोरी एक साल में बर्न की जा सकती है।

टहलते हुए कुछ अलग करते रहें 

एक चीज को रोजाना करना किसी को पसंद नहीं होता है। आपके शरीर को भी नहीं। टहलते समय रोजाना अपनी स्पीड को बढ़ाएं कम करें ताकि कुछ ना कुछ बदलाव होते रहे। अपनी प्रैक्टिस में बदलाव करने से 20 प्रतिशत तक ज्यादा कैलोरी बर्न की जा सकती है। इसके साथ ही अपने टहलने में वन-मिनट इंटरवेल भी शामिल करें। इससे ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ेंः वजन घटाने में सहायता करने वाले विटामिन, वजन कम करने के लिए अपने डायट में इन्हें शामिल करें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source