
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : November 25, 2025 10:02 AM IST
Gardan Ka Dard Thik Karne Wali Exercises: कभी गलत तरीके के सोते समय, कभी लंबे समय तक लैपटॉप में नीची गर्दन करके काम करने से लेकर गलत तरीके से बैठने तक, गलत पॉश्चर के कारण हमारी गर्दन में दर्द होने लगता है। गर्दन में अकड़न होने की समस्या को नेक स्टिफिंग कहा जाता है, यह एक आम समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में हम कई तरह के बाम और मसाज का सहारा लेते हैं, लेकिन फिर भी कुछ खास असर नहीं होता है।
लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ सरल और असरदार एक्सरसाइज करके गर्दन की अकड़न को काफी हद तक कम किया जा सकता है और गर्दन की मांसपेशियों में लचीलापन वापस लाया जा सकता है। कौन सी एक्सरसाइज? आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने से पर आप अकड़न के साथ-साथ आम दर्द और सर्वाइकल दर्द से भी बच सकते हैं।
यह एक्सरसाइज गर्दन के पीछे की मसल्स को मजबूत करने और सही पोस्चर बनाए रखने के लिए बहुत अच्छी है। इसे करने के लिए पहले आप सीधे बैठ जाएं या खड़े हो जाएं। साथ ही अपनी रीढ़ की हड्डी को भी सीधा रखें। इसके बाद धीरे-धीरे अपनी ठुड्डी को पीछे की ओर खींचें, जिससे डबल चिन जैसी बनेगी। आप देखेंगे कि गर्दन के पीछले के हिस्से में हल्का खिंचाव महसूस हो रहा है। इस पोजीशन में 5-10 सेकंड तक रुकें और फिर ऐसा ही 10 बार दोहराएं।
यह गर्दन को घुमाने की एक्सरसाइज हमारी क्षमता को बढ़ाती है और अकड़न को कम करती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो दर्द की वजह से अपनी गर्दन तक नहीं हिला पाते हैं। इसके करना भी बहुत आसान है। आपको बस अपनी गर्दन को सीधा रखना है और फिर राइट साइड को झुकाते हुए कान से कंधे छूने की कोशिश करनी है। इसी तरह लेफ्ट साइड भी करें। एक साइड की पोजीशन में 5 सेकेंड तक रहें और इस तरह कम से कम 5-6 बार करें।
साइड रोटेशन की तरह ही फॉरवर्ड-बैकवर्ड बैंड भी होता है जो गर्दन के दर्द और अकड़न को दूर करने में मदद करता है। यह एक्सरसाइज गर्दन के आगे और पीछे की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद करती है। कैसे करें? आप बस सीधा बैठ या खड़े हो जाएं और फिर अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं, 5 सेकंड तक ऐसे रहें और फिर पहले जैसी पोजीशन में आ जाएं। इसके बाद मुंडी को आगे व नीचे की ओर झुकाएं। ऐसा 5 बार करें और अगर पीछे की ओर झुकने में दर्द महसूस हो, तो केवल आगे की ओर झुकने वाली क्रिया पर ध्यान दें।
अक्सर जब हमारी गर्दन में दर्द होता है तो यह कंधों व पीठ के ऊपरी हिस्से तक फैल जाता है, जिससे हम बहुत ही ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। यह बहुत ही ज्यादा स्ट्रेसफुल होता है। ऐसे में आप शोल्डर श्रग एक्सरसाइजकर सकते हैं। इसे आप बैठकर या खड़े होकर भी कर सकते हैं।
इसे करने के लिए आपको बस अपने कंधों को कानों की ओर जितना हो सके, ऊपर उठाना है। इस स्थिति में 5 सेकंड के लिए रहें और शरीर में खिंचाव महसूस करें। धीरे-धीरे अपने कंधों को नीचे की ओर ढीला छोड़ दें। आप इस एक्सरसाइज को आगे से पीछे और पीछे से आगे (रोटेशन) भी कर सकते हैं। वैसे तो आप इसे कम से कम 8-10 बार करे, लेकिन दर्द के हिसाब से कम भी कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए डाइट के साथ ही, एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी होता है।
साइटिका का दर्द कम करने के लिए आप हल्के व्यायाम और स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिल सकता है।
जोड़ों के दर्द के दौरान हल्की एक्सरसाइज करना जरूरी होता है, जिससे ज्यादा जकड़न नहीं हो पाती है।
रोजाना व्यायाम करने से पाचन क्रिया ठीक रहती है, सही नींद आती है और मानसिक स्वास्थ्य सही बना रहता है।