Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मेरा नाम मीना है और मैंने AI से डाइट पूछकर कम की 5 इंच कमर, आप भी ले सकते हैं मदद

Can I use AI to help Slim Waist : कमर को पतला करने के लिए आप काफी समय से इंटरनेट पर अलग-अलग जगह सर्च करके परेशान हो गए हैं, तो चैटजीपीटी की मदद ले सकते हैं। मेरी एक कलीग ने भी ChatGPT की मदद से अपनी कमर को कम किया। आइए जानते हैं उसका एक्सपीरियंस-

मेरा नाम मीना है और मैंने AI से डाइट पूछकर कम की 5 इंच कमर, आप भी ले सकते हैं मदद
Weight Loss

Written by Kishori Mishra |Updated : September 2, 2025 4:42 PM IST

Slim Waist Chatgpt ai Weight Management : आज के समय में हर कोई स्लिम दिखना चाहता है, लेकिन घंटों बैठकर काम करने वालों के लिए ये पॉसिबल नहीं है। यही कारण है कि लोग अक्सर अपने मोटापे से परेशान रहते हैं। खासकर मोटी कमर को हर कोई कम करना चाहता है। इसी चाहत को पूरा करने के लिए मीना ने बिना टाइम गवाए ChatGPT से कमर को कम करने के लिए सही डाइट प्लान पूछ लिया। आइए मीना से जानते हैं इस स्टोरी के बारे में विस्तार से-

मीना करीब 2 सालों से मेरे साथ काम करती है। वो अपनी मोटी कमर को लेकर अक्सर परेशान रहती थी और कई बार उन्हें लोगों की हंसी का कारण भी बनना पड़ता था। ऐसे में मीना ने ठान लिया की उन्हें कैसे भी करके अपनी कमर को कुछ इंच को घटाना है। लेकिन काम के चलते वे अपने ऊपर सही से समय नहीं दे पा रही थी। फिर अचानक से एक दिन उन्होंने ChatGPT पर सही कमांड देकर अपनी कमर को कम करने के लिए डाइट प्लान पूछ लिया। इसके बाद कुछ दिनों तक इस प्लान को फॉलो करके देखा, जिससे उन्हें काफी अच्छा रिजल्ट भी मिला। आइए जानते हैं उनके द्वारा फॉलो किए गए डाइट प्लान, जिससे 5 इंच तक कमर कम हुई है-

क्या दी ChatGPT को कमांड?

जब मीना से उनकी पतली कमर का राज डिटेल में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "ChatGPT को मैनें कमांड दी कि मैं 30 साल की हूं और मेरे कमर का साइज 35 इंच है। मैं घंटों बैठकर काम करती हूं, ऐसे में मैं अपनी कमर का साइज कैसे कम करूं? कुछ सही सा डाइट प्लान बताइए, जिससे बिना किसी मेहनत के मेरी कमर पतली और स्लिम हो जाए।"

Also Read

More News

इस कमांड को देने के बाद ChatGPT ने मीना को कुछ खास डाइट  प्लान और कुछ डे रुटीन दिए, जिसे वो फॉलो करके आज करीब 5 इंच तक कमर कम कर चुकी है। यह कमाल सिर्फ 3 महीनों में ही दिखा। अगर आप भी कमर कम करना चाहते हैं, तो इसे फॉलो कर सकते हैं। 

ChatGPT ने बताया किस चीज पर करना होगा फोकस?

मीना कहती हैं कि उन्हें ChatGPT ने बताया कि अगर आप कमर कम करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको डाइट पर ज्यादा फोकस करना होगा, क्योंकि जब एक्टिविटी कम होती है, तब 70-80% रिजल्ट सिर्फ डाइट से आते हैं। दरअसल, बैठकर काम करने वालों के लिए कैलोरी बर्न करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा खाएंगे, तो फैट सबसे पहले कमर और पेट पर जमा होगा। इसलिए आपको ऐसी डाइट फॉलो करनी है जो लो-कैलोरी, हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर हो, ताकि कम भूख लगे, पेट जल्दी भरे, और फैट धीरे-धीरे पिघले।

सुबह उठने के बाद की डाइट

सुबह उठते ही मीना ने 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू के रस को मिक्स करके पिया। इसके अलावा कभी-कभार नींबू पानी की जगह पर 1 टीस्पून फ्लैक्स सीड पाउडर या एप्पल साइडर विनेगर को पानी में डालकर पिया। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो कैलोरी को तेजी से बर्न करता है।

कैसे किया ब्रेकफास्ट?

ChatGPT ने मीना को कई तरह के ब्रेकफास्ट रेसिपी दिए, जिसे वो अलग-अलग दिन फॉलो करती थी। जैसे- कटोरी ओट्स और चिया सीड्स के साथ 1 छोटा सेब कभी खा लिया। कभी 2 अंडे के ऑमलेट के साथ  1 मल्टीग्रेन ब्रेड खा ली। वहीं, कभी-कभार 1 कटोरी पोहा या वेजिटेबल उपमा खा लिया। इस तरह के ब्रेकफास्ट मे हाई प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर होता है, जो दिनभर भूख को कम करती है। 

मिड-मॉर्निंग स्नैक

मिड मॉर्निंग स्नैक्स में बिना चीनी के 1 कप ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी लेती थीं और साथ में 6 से 8 बादाम या अखरोट खा लेती थी।

कब और कैसे करती थी लंच?

मीना ने बताया कि वे अपना लंच करीब 1 से 2 के बीच करती थी। इस समय वे 1 बड़ी कटोरी सलाद, जिसमें खीरा, गाजर, टमाटर, नींबू, चिया सीड्स होता था के साथ 1 कटोरी दाल या पनीर भुर्जी या ग्रिल्ड चिकन लेती थी। इसके अलावा कभी-कभी 1-2 मल्टीग्रेन रोटियां या ½ कप ब्राउन राइस के साथ 1 कटोरी हरी सब्जी खाती थी। अगर आप इस तरह का लंच लेती हैं, तो आपको प्रोटीन के साथ-साथ कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, फाइबर मिलता है। इससे आपको पेट लंबे समय तक फुल रहता है।

ईवनिंग स्नैक्स

ChatGPT ने मीना को कई तरह के ईवनिंग स्नैक्स का ऑप्शन दिया था, जिसमें 1 कप ग्रीन टी और 1 छोटी कटोरी स्प्राउट्स सलाद, 1 कप मखाना या रोस्टेड चना जैसी चीजों को काने की सलाह दी थी, जिसे मीना लगभग रोज फॉलो करती थीं। 

डिनर कैसा था?

मीना बताती है कि उन्होंने पूरे टाइम काफी हल्का डिनर लिया, जो ChatGPT ने उन्हें सजेस्ट किया था। इस समय वे अक्सर 1 कटोरी वेज या नॉनवेज सूप लेती थीं। कभी-कभार सूप न पीने का मन हो, तो वो 1 कटोरी पनीर,  टोफू या ग्रिल्ड चिकन खा लेती थी। इसके अलावा 1 कटोरी सलाद भी डाइट में शामिल करती थीं। 

इसके साथ ही रात में सोने से पहले 1 कप हल्दी वाला दूध या गुनगुना पानी पीती थीं। इस तरह के डाइट प्लान के साथ-साथ उन्होंने कुछ स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज भी किए, जिससे उनका कमर 5 इंच तक कम हुआ। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • सही डाइट प्लान कमर और वजन दोनों कम किए जा सकते हैं।
  • डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के बिना कोई भी अपनी मर्जी से फॉलो न करें।
  • दिनभर में सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।