
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : February 2, 2026 1:11 PM IST
Achi Neend Ke Liye Yoga: हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें नींद नहीं आती है या जिनकी नींद बीच-बीच में टूटते रहती है। ऐसे में लोग उन्हें सोने से पहले या दिन में एक बार मेडिटेशन करने की हिदायत देते हैं। ऐसे में हर किसी का यही जवाब होता है कि वह सही से मेडिटेट नहीं कर पाते हैं। और कुछ लोगों को तो मेडिटेशन करना बहुत ही ज्यादा बोरिंग लगता है। लेकिन कैसा हो अगर हम कहें कि आप बिना किसी तरह की मेडिटेशन के सो सकते हैं वह भी अच्छी और गहरी नींद में? जी हां, आज हम आपको ऐसे ही अच्छी नींद पानी के 5 योगासन के बारे में बताने वाले हैं ताकि आप सोएं भी अच्छे से और शरीर की सारी थकान भी दूर हो जाए।


अगर आपको अच्छी नींद नहीं आ रही है तो आप रोज रात को सोने से पहले शवासन कर सकते हैं। यह ऐसी मुद्रा है जिसमें आपको शव की तरह बॉडी को रिलैक्स छोड़कर लेटना होता है। यह वह स्थिति होती है जिसमें हमारे शरीर में किसी भी तरह की हलचल नहीं होती है और वह आराम कर रहा होता है।
कई लोगों को कमर में दर्द या अकड़न के कारण भी नींद नहीं आती है। ऐसे में सेतु बंध सर्वांगासन एक असरदार योगासन साबित हो सकता है। इसे करना बहुत ही आसान है और आप इसे बेड पर लेटे-लेटे भी कर सकते हैं। इसके करने के लिए-
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है सुखासन, इस आसन को करने से सुख मिलता है। क्योंकि इसमें आपके शरीर को ज्यादा कसरत करने की जरूरत नहीं होती है। आपको बस आलथी-पालथी मारकर यानी कि पैरों को फोल्ड करके बैठना है और ध्यान मुद्रा में बैठ जाना है। इसमे आप ओम का उच्चारण भी कर सकते हैं या फिर मन को एक जगह केंद्रित करने की भी कोशिश कर सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।