गर्मियों में जब भी आपको कुछ हल्का खाने का मन करें तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं!
Written by Editorial Team|Published : May 3, 2017 6:00 PM IST
अगर आपको भी रोटी से ज़्यादा चावल खाना पसंद है तो हम आज आपके लिए एक ख़ास रेसिपी लाये हैं। आमतौर पर लोगों को चावल पसंद होता है लेकिन वे इस डर से उसे नहीं खाते या कम खाते हैं कि कहीं उनका फैट न बढ़ जाये। हम आपको जो रेसिपी बता रहे हैं उसमें चावल के साथ साथ पुदीने का इस्तेमाल किया गया है। पुदीने के कारण आप एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से दूर रहते हैं। गर्मियों के दिनों में जब आप दिन में हैवी लंच कर लें और रात में आपको कुछ हल्का खाने का मन करे तो उस दिन आप इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना इतना आसान है कि आप बस कुछ ही मिनटों में इसे तैयार कर सकते हैं। गर्मियों के दिनों में इसे खाना ठंडक का एहसास दिलाता है। आइये जानते हैं इस डिश को बनाने की रेसिपी
एक ग्राइंडर में पुदीने की पत्तियां, धनिया पत्ती, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और नमक डालें। इसमें ज़रा भी पानी न मिलाएं और ऐसे ही ग्राइंड करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
एक पैन लें और उसमें 2-3 चम्मच तेल या घी डालकर गर्म करें। अब इसमें तेजपत्ता, लौंग, इलायची और दालचीनी डालें। इसके बाद इसमें जीरा डालें और जब जीरा चटकने लगे तो उसमें काजू डाल दें। कुछ देर भूनने के बाद इसमें प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक ये सुनहरे न हो जायें।
इसमें पुदीना पेस्ट डालें और आंच धीमी करके 2-3 मिनट तक चलाते रहें। इसमें थोड़ा सा नमक डालकर फिर अच्छे से मिक्स करें।
अब इसमें चावल डालकर अच्छे से मिला लें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाने के बाद आंच बंद कर दें। इसमें ऊपर से धनिया और पुदीने की पत्तियां डालकर सजाएं और रायता के साथ सर्व करें।
आप इसमें गाजर या बीन्स भी डाल सकते हैं। जब भी कभी कुछ हल्का खाने का मन करे तो आप ये डिश ट्राई कर सकते हैं।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.