Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी रेसिपी : कच्चे कटहल का कबाब

अगर आप वेजीटेरियन हैं और कबाब खाना चाहते हैं तो आज ही घर पर बनाएं कटहल का कबाब!

हेल्दी रेसिपी : कच्चे कटहल का कबाब

Written by Editorial Team |Published : May 3, 2017 6:01 PM IST

कबाब का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। कबाब के शौकीन लोग किसी भी चीज़ का कबाब हो उसे बड़े चाव से खाते हैं। वैसे तो बाज़ार में चिकन और मटन कबाब बहुत ज्यादा मिलते हैं लेकिन अगर आप वेजीटेरियन हैं तो भी परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। हम आज आपको कटहल के कबाब बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आप इस कबाब को दाल चावल के साथ खा सकते हैं या फिर आप इसे ग्रेवी के साथ भी खा सकते हैं। इस रेसिपी में वो सारी चीजें शामिल की गयी हैं जो कि नॉन वेजीटेरियन कबाब में इस्तेमाल की जाती हैं। इसलिए इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। आप इसे रमजान के दिनों में भी खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे किसी भी टाइम खा सकते हैं। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी

सामग्री: 8 लोगों के लिए

बनाने की विधि :

  • कटहल को तब तक उबालें जब तक वे बिल्कुल मुलायम न हो जायें।
  • कटहल को छान लें और चम्मच से इसे अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें कोई भी गांठ नहीं होनी चाहिए।
  • तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री इसमें मिला दें और पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को 18-20 बराबर टुकड़ों में बांट लें। इनकी छोटी-छोटी लोई या पेडे बनाकर हाथो से गोल करें और फिर दबाकर चपटा कर कटलेट की शेप में ढाल लें। कटलेट बनाते  समय अपनी हथेलियों में थोड़ा सा तेल लगायें जिससे ये हाथों में चिपके नहीं।
  • अब इन कटलेट को ब्रेड क्रम्ब में लपेटें।
  • तवे को तेज आंच पर गर्म करें और फिर उसमें तेल डालकर उसे और गर्म होने दें। अब उसपर कटलेट को रखकर दोनों तरफ से पलट-पलटकर पकाएं।
Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English.

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More