बगीचे में मिलने वाले इस पत्ते से बॉडी को करें स्लिम-ट्रिम, लोग भी पूछेंगे आपकी परफेक्ट फिगर का राज

Weight Loss :  वजन को तेजी से कम करने के लिए करी पत्ता काफी प्रभावी हो सकता है। वजन कम करने के लिए आप इसका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 27, 2023 9:25 AM IST

Weight Loss : हर व्यक्ति अपनी बॉडी और फिगर को परफेक्ट बनाना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह की प्रयास करते हैं। कई लोग काफी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं तो वहीं कई लोग घंटों जिम में अपना पसीना बहाते हैं। अगर आप भी अपने वजन को कम करने का सोच रहे हैं तो घंटो जिम में पसीना बहाने के बजाय हेल्दी चीजों का चुनाव करें। प्रकृति में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख में वजन कम करने में मददगार एक ऐसी पत्तियों के बारे में बताएंगे, जो आपको बहुत ही आसानी से बगीचे में मिल जाती है। वहीं, आप चाहें तो इसे मार्केट से भी बहुत ही आसानी से खरीद सकते हैं। इसकी खुशबू और स्वाद दोनों की काफी ज्यादा जबरदस्त होता है। इस खास पत्ती का नाम है करी पत्ता। जी हां, करी पत्ता काफी अनोखी पत्तियों में से एक है। खाने में इसका प्रयोग करने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वहीं, यह सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं करी पत्ता से कैसे घटाएं वजन?

करी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व? - Nutrient value of Curry Leaves

करी पत्ताखाने से न सिर्फ आपके मुंह का स्वाद बढ़ता है, बल्कि इससे आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इन पोषक तत्वों में आयरन, विटामिन सी, फास्फोरस, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व शामिल हैं, जो आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इससे आप कई बीमारियों से भी सुरक्षित हो सकते हैं।

पेट और कमर की चर्बी करे कम - Lose Waist and Belly fat in Hindi

करी पत्ता का सेवन करने से आप पेट और कमर के आसपास की चर्बी को कम कर सकते हैं। दरअसल, करी पत्ता में एल्कलॉइड पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आप अपने शरीर का लिपिड और फैट कम कर सकते हैं। नियमित रूप से करी पत्ते का जूस पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (Juice for bad Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके शरीर में ब्लड शुगर को भी कंट्रोल कर सकता है।

वजन घटाने के लिए कैसे तैयार करें करी पत्ते का पानी - How to Make curry leaves Water for weight loss

वजन को तेजी से कम करने के लिए करी पत्ते का पानी नियमित रूप से पिएं। इसके पानी को तैयार करने के लिए सबसे पहले करी पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। अब इन पत्तियों को 1 बर्तन में डालें। अब इसमें 1 गिलास पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे एक छन्नी की मदद से छान लें। अब इस पानी को थोड़ा ठंडा करके पिएं। आप चाहें तो स्वाद  बदलने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू का रस मिक्स कर सकते हैं। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम होगा।

Disclaimer : वजन को घटाने के लिए आप करी पत्ते का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शरीर अलग-अलग होता है। ऐसे में यह समान रूप से सभी व्यक्तियों पर एक जैसा असर करे, यह जरूरी नहीं है। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही करी पत्ते का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source