बिना पसीना बहाए बॉडी का वजन होने लगेगा कम, बस अपना लें डेली की ये 5 हैबिट्स

Sharir ka Vajan Kaise Kam Kare: स्वस्थ रहने के लिए शरीर के बढ़ते वजन पर कंट्रोल रखना जरूरी है और जरूरी नहीं है कि आपको रोजाना खूब पसीना ही बहाना पड़े। बल्कि कुछ खास चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 16, 2025 12:34 PM IST

Tips to lose Weight: वजन घटाना सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट का मामला नहीं है, बल्कि इसका गहरा संबंध आपकी गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र से भी होता है। गट हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप अपने पाचन तंत्र का ख्याल रखेंगे तो फैट तेजी से बर्न कर पाएंगे। असल में गट हेल्थ का मतलब है- हमारे पाचन तंत्र, खासकर आंतों का सही तरीके से काम करना। हमारे गट में ट्रिलियन्स की संख्या में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया होते हैं, जिन्हें मिलाकर गट माइक्रोबायोम कहा जाता है। जब इन बैक्टीरिया का संतुलन सही रहता है, तो पाचन, इम्यून सिस्टम, मेटाबॉलिज्म और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। खराब गट हेल्थ से गैस, सूजन, कब्ज, त्वचा की समस्या और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं वो 5 डेली हैबिट्स, जो आपको हेल्दी गट और तेजी से फैट लॉस में मदद करेंगी।

दिन की शुरुआत फाइबर से

सुबह के नाश्ते में फाइबर युक्त चीजें जैसे ओट्स, चिया सीड्स या ताजे फल शामिल करें। ये न सिर्फ लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, बल्कि गट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन को सुधारते हैं और मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। अगर आप वेट कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में फाइबर फूड्स को ब्रेकफास्ट से ही शामिल करने की आदत डाल लें। ऐसा करना आपकी पाचन क्रिया को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगा।

(और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए रात को क्या खाएं)

प्रोबायोटिक फूड

आपको अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स शामिल करने की जरूरत है। दही, छाछ, अचार जैसे फूड्स प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं, जो गट बैलेंस को सुधारते हैं। ये फूड्स पेट की सूजन कम करते हैं और फैट स्टोरेज को रोकते हैं। शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए भी अपनी डाइट में प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है।

हर दिन कम से कम 30 मिनट एक्टिव रहें

हर दिन चलना, योग करना या हल्का कार्डियो करना गट मूवमेंट को बेहतर बनाता है। इससे पाचन क्रिया तेज होती है, शरीर में सूजन कम होती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। नियमित फिजिकल एक्टिविटी फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में सहायक होती है और ऊर्जा भी बढ़ाती है। ऐसा सिर्फ वजन कम करने के लिए ही नहीं बल्कि आपके अंदरूनी स्वास्थ्य को सही बनाए रखने के लिए भी बेहद जरूरी है।

(और पढ़ें - वजन कम करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है)

मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूरी

शुगर और जंक फूड्स का अधिक सेवन गट में बैड बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जिससे गट बैलेंस बिगड़ जाता है। इससे सूजन, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं होती हैं और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है। नतीजतन, फैट बर्न करना मुश्किल हो जाता है और वजन घटाने की प्रक्रिया रुक जाती है। साथ ही बाहर के प्रोसेस्ड फूड्स व ज्यादा चीनी वाले फूड्स स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खई बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

पर्याप्त नींद लें

नींद की कमी और अधिक तनाव गट हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पाचन और फैट बर्निंग प्रोसेस धीमी हो जाती है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद और मेडिटेशन जैसी तकनीकों से हार्मोन बैलेंस बना रहता है, मेटाबॉलिज्म सुधरता है और वजन घटाना आसान होता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

सुबह-सुबह क्या खाने से वजन कम होता है?

अगर आप रोज सुबह-सुबह जीरा, साबुत धनिया, सौंफ और मेथी दाना का पानी पीते हैं तो ये वेट लॉस करने में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाएं?

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो फास्ट फूड्स, प्रोसेस्ट फूड्स और जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें। इस दौरान आपको घर पर बना तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए।

वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। साथ ही, साबुन अनाज भी खाएं। इनमें फाइबर होता है, जो वेट लॉस में मदद करता है।

वजन कैसे कम करें?

वजन कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज और डाइट रूटीन को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। हेल्दी डाइट से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source