Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Tips for losing 2 kilos in a week : वजन कम करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। दरअसल, कुछ किलो वजन कम करने में भी महीनों लग जाते हैं। डेली वर्क आउट और डाइट करते रहने के बाद भी काफीसमय लग जाता है, लेकिन जिद्दी फैट कम होने का नाम नहीं लेता है। लेकिन लोगों को यह समझने की जरूरत होती है कि वजन एकदम से कम नहीं होता है, इसके लिए लगातार वर्कआउट और डाइट वाले रूटीन को बनाए रखने की जरूरत होती है। हालांकि, यहां हम आपको एक फिटनेस और न्यूट्रिशन कोच द्वारा सुझाए गए ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप एक हफ्ते में 2 किलो तक कम कर सकते हैं।
फिटनेस कोच के मुताबिक, अगर आप हफ्ते में 2 किलो तक वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज़ाना 250 से 500 कैलोरी बर्न करें। दरअसल, आप अपनी बॉडी वेट के हिसाब से प्रति किलो पर 1 से 1.5 ग्राम प्रोटीन लें और हर हफ्ते चार से पांच बार लगातार वेट ट्रेनिंग करें। हालांकि, लोगों को समझना होा कि वजन कम करने और फैट कम करने में वजन है। दरअसल, एक हफ्ते में आप सिर्फ ज़्यादा से ज़्यादा 500 ग्राम फैट ही कम कर सकते हैं। हालांकि, इतना कम करना भी बड़ी चुनौती होती होता है।
फैट धीरे-धीरे बढ़ता है। यह रातों-रात नहीं होता है। यह तब बढ़ता है जब आप ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाते हैं, जबकि बर्न कम ही कैलोरी कर पाते हैं। फैट अमूमन स्किन के नीचे या अंगों के आस-पास जमा हो पाता है और यह धीरे-धीरे ही कम हो पाता है। सुरक्षित तरीके से फैट कम करने के लिए, कैलोरी को लगातार बर्न करना जरूरी है।
ज्यादातर लोग हर दिन 250–500 कैलो बर्न करने के साथ हेल्दी वज़न बनाए रख सकते हैं। इससे आप कमज़ोरी या थकान महसूस किए बिना वज़न कम कर पाते हैं। हालांकि, वजन कम करते वक्त ध्यान रखें कि पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना भी ज़रूरी है, क्योंकि यह फैट कम करते समय आपकी मसल्स को बचाता है। इसलिए आपको अपने शरीर के वज़न के अनुसार प्रति किलोग्राम 1-1.5 ग्राम प्रोटीन खाना चाहिए। प्रोटीन आपको ज़्यादा देर तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे डाइट फॉलो करना आसान हो जाता है।
अगर आप हफ्ते में 2 किलो तक कम करना चाहते हैं, तो रोजाना 4-5 घंटे ट्रेनिंग करना जरूरी होता है। अगर आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, तो इससे फैट लॉस करने में मदद मिलती है। साथ ही बॉडी शेप भी बेहतर होती है। ऐसे में हर हफ़्ते 4-5 घंटे वर्क आउट करना जरूरी होता है। यह आपकी हड्डियों को भी मज़बूत रखता है और ओवरऑल फिटनेस बढ़ाता है।