
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 25, 2020 2:56 PM IST
2 मिनट की जापानी टेक्नीक से घटाएं शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी और बेली फैट, जानें करने का सही तरीका।© Shutterstock.
Japanese Technique to Lose Belly Fat: अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त होने से आपको कम उम्र में ही थायरॉइड, पीसीओडी (PCOD) और डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है। पेट की चर्बी (How to lose belly fat) यानी पेट में वसा का इकट्ठा होना शरीर के लिए किसी भी रूप में सही नहीं होता है। पेट में चर्बी जमा होने से ब्लड लिपिड डिसऑर्डर, डायबिटीज और हार्ट डिजीज के होने का रिस्क भी बढ़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते ही बेली फैट (Belly Fat) कम करने के तरीके आजमाएं। हालांकि, बेली फैट को कम करना आसान नहीं होता है। यदि आप भी कई तरकीबें आजमाकर हार चुके हैं, तो अब ट्राई करें 2 मिनट जापानी टेक्नीक (Japanese technique) जो बेली फैट (Japanese weight loss tips) कम करने में मदद करती है। हाल के दिनों में यह टेक्नीक वजन कम करने वालों के बीच काफी पॉपुलर हई है।
बेली फैट को कम करने की इस जापानी टेक्नीक (Japanese ways to lose belly fat) को ईजाद किया है जापानी एक्टर माइक रोसुके (Mike Ryosuke) ने। इस तकनीक के जरिए माइक ने कुछ ही हफ्तों के अंदर लगभग 13 किलोग्राम वजन और 4.7 इंच कमर की चौड़ाई कम करने में सफलता हासिल की। सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि माइक वजन कम करने (Lose weight) के लिए नहीं, बल्कि पीठ दर्द (Back pain) से राहत पाने के लिए यह एक्सरसाइज कर रहे थे। इस टेक्नीक को करने में सिर्फ 2 मिनट लगते हैं और इसे करना काफी आसान है।
बेली फैट कम करने (how to lose belly fat) के लिए इस 2 मिनट की जापानी टेक्नीक को 'लॉन्ग ब्रीद डायट' (Long-breath Diet) के नाम से जाना जाता है। पेट की चर्बी कम करने की इस जापानी तकनीक में आपको एक निश्चित स्थिति में खड़े रहना होता है, जिसमें 3 सेकेंड तक सांस लेना और 7 सेकेंड के लिए जोर से सांस (Japanese breathing method to lose weight) बाहर छोड़ना शामिल है। कई शोधों में भी यह बात सामने आई है कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज (breathing exercises) करने से भी वजन कम होता है।
पेट की चर्बी (Belly Fat Reducing Exercise) को जल्दी कम करने के लिए आपको हर दिन 2 से 10 मिनट के लिए इस बेली फैट एक्सरसाइज को करनी होगी। जब हम सांस लेते हैं, तो ऑक्सीजन वसा कोशिकाओं (Fat cells) तक पहुंचती हैं और पानी और कार्बन में टूट जाती हैं। शरीर जितना अधिक ऑक्सीजन का उपयोग करता है, उतना ही अधिक आप वसा (Fat Burn) जलाने में सक्षम होंगे।
स्टेप 1: सीधे खड़े हो जाएं। एक पैर आगे और दूसरा पैर पीछे रखें।
स्टेप 2: अपने बट को तानें और शरीर के पूरे भार को पीछे वाले पैर पर डालें।
स्टेप 3: अपनी दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं। धीरे-धीरे 3 सेकेंड के लिए सांस लें।
स्टेप 4: अपने शरीर की सभी मांसपेशियों को तानते या खींचते हुए 7 सेकेंड के लिए जोर से सांस छोड़ें।
इस प्रक्रिया को आप 2 से 10 मिनट तक जितनी बार कर सकते हैं करने की कोशिश करें। इस एक्सरसाइज को करने से ना सिर्फ पेट की चर्बी (Belly Fat) तेजी से कम होगी, बल्कि शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी, मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होगा।
बेली फैट कम करने के लिए 2 मिनट की जापानी टेक्नीक करने के साथ ही आपको अपनी डायट का भी खास ख्याल रखना होगा। जानें, पेट की चर्बी कम करते समय क्या खाएं और क्या ना खाएं-
डीप फ्राइड और जंक फूड
शुगरी ड्रिंक, फ्रूट जूस
व्हाइट ब्रेड
पास्ता
एल्कोहल, बीयर
शुगरी फूड्स और डेजर्ट्स
एवोकाडो
केला
दही
बेरीज
ताजे फल और सब्जियां
नट्स और सीड्स
फैटी फिश
दाल और फलियां
लीन मीट