... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 7, 2018 6:12 PM IST
Image credits by: kiss करने से हो सकती हैं ये परेशानियां। © Shutterstock
किस करना प्यार का सबसे अहम हिस्सा होता है। हर इंसान अपने पार्टनर को किस करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस करने से भी कई बीमारियों का खतरा रहता है ? किस करने में कौन सी सावधानियां रखनी चाहिए ? वर्तमान समय में न्यू कपल्स के लिए इन सवालों के जवाब के बारे में जरूर जानना चाहिए। बीमारियों के प्रति पहले से सचेत रहने से बचाव आसान हो जाता है। आइए जानते हैं किस करने से कौन सी परेशानियां हो सकती हैं और उनसे बचने के लिए क्या उपाय होने चाहिए।
बैक्टीरिया बढ़ते हैं
किस करने से सबसे बड़ा खतरा बैक्टीरिया से होता है। हर इंसान के मुंह में ढ़ेर सारे बैक्टीरिया होते हैं और किस करने से वो एक-दूसरे के मुंह में चले जाते हैं। कई बार कुछ बैक्टीरिया ऐसे होते हैं जो पार्टनर के गैस्ट्रोइंटेसटाइनल और रेस्पेरेट्री सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। किस करने वालों को हाइजीन का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
इंफेक्शन से मुंह में छाले
कभी-कभी इंफेक्शन की वजह से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। पार्टनर को अगर कोई बीमारी है जो इंफेक्शन की वजह से फैलती है तो वह भी होने की संभावना हो जाती है। अगर अपके पार्टनर को हार्पिज की समस्या है तो किस करने से बचना चाहिए। वायरस संक्रमण की बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। अगर आपके पार्टनर को किसी प्रकार का वायरस संक्रमण है तो किस करने से बचना चाहिए।
कैविटी का खतरा बढ़ता है
किस करना जितना अच्छा लगता है उतना ही इससे खतरा भी रहता है। कैविटी का खतरा सबसे अहम होता है। कई बार मुंह के सलाइवा पार्टनर के मुंह में जाकर ओरल हेल्थ को प्रभावित करते हैं। मुंह की कैविटी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है इसकी वजह से लोगों के दांत भी खराब हो जाते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.