आपकी जिंदगी बदलने की ताकत रखता है ब्रेन का ये 1 हॉर्मोन, जानिए इस केमिकल को बढ़ाने के उपाय

डोपामाइन एक आवश्यक हार्मोन है जो मस्तिष्क के विभिन्न भागों के बीच संकेत भेजने में मदद करता है। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो अपने शरीर में डोपामाइन का स्तर बढ़ाने पर आपको ध्यान देना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 9, 2024 6:30 PM IST

हर किसी की जिंदगी का उद्देश्य है खुश रहना। करियर बनाने से लेकर प्यार खोजने तक, रुपए कमाने से लेकर अपने शौक पूरे करने तक, परिवार के भरण पोषण से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, आप हर काम खुशी पाने के लिए ही करते हैं। इस खुशी को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण न्यूरोट्रांसमीटर है डोपामाइन। डोपामाइन एक आवश्यक हार्मोन है जो मस्तिष्क के विभिन्न भागों के बीच संकेत भेजने में मदद करता है। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो अपने शरीर में डोपामाइन का स्तर बढ़ाने पर आपको ध्यान देना चाहिए। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर आपकी जिंदगी बदलने की ताकत रखता है।

इसलिए जरूरी है डोपामाइन

डोपामाइन न सिर्फ आपको खुश रखने में मददगार होता है, बल्कि यह आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करता है। यह आपको नई बातें और चीजें सिखाने में मदद करता है। आपके मूड को अच्छा रखता है। जब आपके शरीर में डोपामाइन का स्तर अच्छा होता है तो आपकी एंग्जाइटी और डिप्रेशन दोनों ही दूर होते हैं।

खतरनाक है डोपामाइन का स्तर कम होना

शरीर में डोपामाइन का स्तर कम होने से कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसकी कमी से आपको डिप्रेशन हो सकता है। इसके कारण आप दुखी, निराश और चिंताग्रस्त रह सकते हैं। यह बैचेनी, डर, घबराहट का कारण भी बन सकता है। डोपामाइन का स्तर कम होने से पार्किंसंस रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।

ऐसे बढ़ाएं शरीर में डोपामाइन का स्तर

डोपामाइन आपके लिए जितना महत्वपूर्ण है, उसे पाना उतना ही आसान है। इसे बढ़ाकर आप खुश और एक्विट रह सकते हैं। कैसे संभव होगा ये, चलिए जानते हैं।

1. पसंद का खाना खाएं

जिंदगी में स्वाद बना रहना चाहिए। और अगर आपको डोपामाइन का लेवल बढ़ाना है तो आहार हमेशा अपनी पसंद का खाएं। इससे आपको अंदर से खुशी मिलेगी और डोपामाइन खुद-ब-खुद बढ़ जाएगा। सेहतमंद और पौष्टिक आहार के साथ नियमित रूप से कुछ मीठा, कुछ तीखा, कुछ नमकीन खाएं।

2. अपनी रुचियों पर दें ध्यान

आप जितना समझते हैं खुश रहना उतना मुश्किल काम नहीं है। आप छोटी-छोटी कोशिशों से भी खुश रह सकते हैं। काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अगर आपकी हॉबीज पीछे छूट गई हैं तो उनका दामन फिर से थाम लें। अपनी रुचियों को फिर से समय दें, यह भी डोपामाइन की डोज की तरह काम करेगा।

3. खुद पर दें ध्यान

आप मानें या न मानें, खुद पर ध्यान देना खुश रहने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। सुबह की ताजा हवा में 30 मिनट की वाॅक, कुछ देर का योग-मेडिटेशन, जिम में मशीनों के साथ वक्त बिताना आदि न सिर्फ आपको फिट रखेगा, बल्कि इससे आपको खुशी भी मिलेगी। ये खुशी आपको डोपामाइन का लेवल बढ़ने से मिलती है। आप जितने फिट होंगे यह न्यूरोट्रांमीटर उतना ही बढ़ेगा।

4. दिल खोलकर जीना सीखें

जिंदगी एक ही बार मिलती है, इसे दिल खोलकर जीना सीखें। जो आपका मन करता है, वो करें। अपने फेवरेट टीवी को जरूर देखें, वेब सीरीज के सभी एपिसोड एक बार में देखने में भी कोई बुराई नहीं है, दोस्तों या पार्टनर के साथ मूवी प्लान करें। ये बिलकुल न सोचें कि इससे आपका समय खराब होगा, बल्कि ये महसूस करें कि आपको इससे कितनी खुशी मिल रही है।

5. थेरेपी का काम करेगी शॉपिंग

कुछ लोगों के लिए शॉपिंग किसी थेरेपी की तरह काम करती है। इसलिए अगर शॉपिंग करने से आप खुश होते हैं, तो इसे करने में कोई बुराई नहीं है। अगर आप घर से बाहर नहीं जा सकते तो आॅनलाइन शाॅपिंग कर सकते हैं। आप बेस्ट डील क्रेक करके, या जरूरत का सामान खरीद कर भी खुश हो सकते हैं।