Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? फॉलो करें ये 8 टिप्स, दूर होगी जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने की समस्या

कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके भी आप अपनी इम्यूनिटी प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ सरल उपाय बता रहे हैं।

शरीर की इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? फॉलो करें ये 8 टिप्स, दूर होगी जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने की समस्या

Written by Atul Modi |Published : December 4, 2023 6:38 PM IST

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं? आप सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार और संक्रमण आदि की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं? तो आपको बता दें कि ऐसा होने का एक बड़ा कारण आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक यानी इम्यूनिटी का कमजोर होना है। क्योंकि हमारा इम्यून सिस्टम हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमण के कणों से लड़ने और उन्हें बे असर करने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लोग कम बीमार पड़ने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय ढूंढने में लगे रहते हैं।

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने से पहले आपको इसे कमजोर बनाने वाली चीजों पर काम करने की जरूरत है। हमारी जीवनशैली की कई खराब आदतें और गलत खानपान इम्यूनिटी को कमजोर बनाने में योगदान देते हैं। इनमें सुधार करके आप अपनी इम्यूनिटी को कमजोर होने से रोक सकते हैं। इसके अलावा, कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके भी आप अपनी इम्यूनिटी प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ सरल उपाय बता रहे हैं।

शरीर की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के उपाय - Tips To Strengthen Immunity In Hindi

तनाव न लें

अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव, चिंता और अवसाद जैसी स्थितियां हमारे इम्यून सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इसलिए इनका प्रबंधन करें। साथ ही खुश, शांत और रिलैक्स रहने का प्रयास करें।

Also Read

More News

हंसे और खुश रहें

हंसना और खुश रहना इम्यूनिटी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। अध्ययन में पाया गया जो लोग मजाकिया विडियो देखते समय जोर-जोर से हंसते थे, उनका इम्यून सिस्टम अधिक बेहतर तरीके से काम करता है।

रंग-बिरंगे फल और सब्जियां खाएं

कोशिश करें कि डाइट में मौसमी रंग-बिरंगे फल और सब्जियां शामिल करें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक कणों को बेअसर करते हैं, जो हमारी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं।

सप्लीमेंट्स और जड़ी-बूटियां लें

कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे गिलोय, आंवला आदि इम्यूनिटी प्राकृतिक रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कुछ सप्लीमेंट्स लेने से भी आपकी इम्यूनिटी में सुधार हो सकता है। लेकिन इनका सेवन हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करें।

शारीरिक रूप से एक्टिव रहें

कोशिश करें कि ज्यादा देर लेटे या बैठे नहीं, बल्कि चलते-फिरते रहें। इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। रोज सिर्फ 30 मिनट एक्सरसाइज करने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है।

रात में अच्छी नींद लें

शरीर की रिकवरी और इम्यूनिटी बढ़ाने में नींद बहुत अहम भूमिका निभाती है। इसलिए कोशिश करें कि रात को जल्दी सो जाएं और 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो सोने से एक घंटा पहले मोबाइल या लैपटॉप का यूज न करें। सोने से 3-4 घंटे पहले चाय-कॉफी का सेवन करने भी बचें।

शराब से दूरी बनाएं

शराब का हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। यह हमारी इम्यूनिटी को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

स्मोकिंग न करें

बेहतर और इम्यूनिटी के लिए आपको स्मोकिंग से सख्त परहेज करना चाहिए। स्मोकिंग के दौरान शरीर में कई हानिकारक कण प्रवेश करते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर बनाते हैं।

About the Author

... Read More