... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 29, 2019 10:33 AM IST
वर्कआउट के बाद होने वाले दर्द से कैसे पायें छुटकारा ? ©Shutterstock.
वर्कआउट या एक्सरसाइज सभी के लिए जरूरी है लेकिन इसके बाद शरीर में दर्द की समस्या भी होती है। वर्कआउट में अगर गैप हो जाता है तो फिर से शुरू करने पर भी दर्द होता है। शरीर के मसल्स में दर्द होने की वजह से कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्कआउट के बाद होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए कुछ खास उपायों को हम यहां बता रहे हैं।
क्या आप भी जिम नहीं जा पाते ? वर्चुअल जिमिंग के बारे में क्या सोचते हैं ?
हॉट कंप्रेस
जानकारी के लिए हम आपको बता दें जब शरीर के किसी हिस्से में दर्द होता है तो मसल्स को रिलेक्स करने के लिए आप उस हिस्से पर हॉट कंप्रेस कर सकते हैं। इससे टाइट मसल्स को आराम मिलता है और नसों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है।
ब्रेस्ट, थाई और बट को सेक्सी लुक देने के लिए यह एक्सरसाइज है सबसे बेहतर।
हॉट कंप्रेस करने से नसों में सूजन और अकड़न पूरी तरह से कम हो जाती है। इसी के साथ मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है जिससे नसों का और मसल्स का तनाव कम होता है। वर्कआउट के बाद मसल्स में दर्द होता है तो गर्म तेल की मालिश जरुर करें।
आइस बाथ
इसी के साथ आप मसल्स का दर्द कम करने के लिए आप आइस बाथ भी ले सकते हैं। आइस बाथ नसों और मसल्स के तनाव को कम करने के लिए आइस बाथ लाभकारी होता है।
सुबह वर्कआउट या जॉगिंग से पहले क्या खाएं और क्या न खाएं ?
वर्कआउट के बाद दर्द को कम करने के लिए स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद होता है। इससे मसल्स का तनाव कम होता है जिससे मसल्स में दर्द भी कम हो जाता है।