
Also Read
Night Shift Walo Ki Health Problems: कॉर्पोरेट में हर किसी सी शिफ्ट लगाई जाती है, जैसे कोई सुबह 8 से 5 बजे की शिफ्ट में आता है तो कोई दोपहर 12 से रात 9 बजे तक। वहीं कुछ लोग रात के 8 या 10 बजे से सुबह 5 या 7 बजे तक भी करते हैं। खासकर अगर वह घर से काम करते हैं तो बेड में बैठकर काम करने से अक्सर शरीर में दर्द, अकड़न, थकान और कमजोरी की शिकायत रहती है।
रात में जागना और दिन में सोने से हमारा बॉडी क्लॉक बिगाड़ देता है, जिससे मसल, नींद और ब्लड सर्कुलेशन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसी असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताने वाले हैं जो नाइट शिफ्ट में का करे रहे लोगों को बॉडी पेन से रिलीफ दिलाने में मदद करेंगी।
नाइट शिफ्ट के दौरान एक तो नींद बहुत आती है, दूसरा ज्यादा समय तक बैठे रहने से हमारी कमर, गर्दन व कंधे दुखने लगते हैं। गर्दन के दर्द को ठीक करने के लिए आप नेक स्ट्रेचिंग का सहारा ले सकते हैं जिसे करने से गर्दन दर्द कम होता है, कंधे रिलैक्स रहते हैं, सिरदर्द कम होता है और सर्वाइकल की परेशानी भी कम होती है।
अक्सर झुक कर बैठे रहने से और फुल अपर बॉडी मूवमेंट न होने से कंधे अकड़ भी जाते हैं। ऐसे में आप शोल्डर रोल का सहारा ले सकते हैं। इसे करने से कंधों का दर्द कम होगा, ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा और कभी-कभी होने वाली हाथों की झनझनाहटभी कम होगी। इसे करने के लिए आपको ये कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे-
कमर व पीठ का दर्दकम करना हो, रीढ़ की हड्डी मजबूत करनी हो या फिर जकड़न दूर करनी हो। इस तरह की सभी परेशानियों के लिए बैक स्ट्रेचिंग बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
बैठे रहने से हमारी थाई के पिछले हिस्से यानी कि हैमस्ट्रिंग में दर्द होता है, जो थोड़े से भी खिंचाव में ज्यादा महसूस होता है। लेकिन अगर आप लेग स्ट्रेचिंग करते हैं तो यह आपके पैरों का दर्द कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और पैरों की थकान को कम करने में मदद करता है।
ब्रिज एक्सरसाइज करने से हमारी कमर और लोअर हिप का दर्द दूर होता है और वह मजबूत होती है। इससे पीठ के दर्द से राहत मिलती है और हमारी मसल्स एक्टिव रहती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।