वजन घटाने के लिए इन 4 तरीकों से करें ओट्स का सेवन, तेजी से कम हो शरीर में जमा फैट

Oats For Weight Loss: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ओट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए ओट्स का सेवन किन-किन तरीकों से कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : August 29, 2023 4:15 PM IST

Oats For Weight Loss:  ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। ओट्स खाने से पाचन-तंत्र स्वस्थ रहता है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ओट्स में मौजूद फाइबर शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है, जिससे तेजी से  कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। इस तरह आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अलग-अलग तरीकों से ओट्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं वजन घटाने के लिए ओट्स का सेवन कैसे करें?

ओट्स का उपमा

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ओट्स का उपमा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स को घी में भून लें। इसमें अपनी पसंद की हरी सब्जियां और मसाले डालकर पकाएं। इससे ओट्स की पौष्टिक वैल्यू बढ़ेगी। साथ ही, प्रोटीन और फाइबर भी अच्छी मात्रा में मिल जाएगा। ओट्स उपमा का सेवन करने से आपको टेस्ट के साथ-साथ वजन घटाने में मदद मिलेगी।

ओट्स में पानी मिलाकर खाएं

ज्यादातर लोग ओट्स को दूध में पकाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहें तो ओट्स को पानी के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स को पानी में पका लें। इस तरह ओट्स खाने से आपका वजन कम हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम करने में भी मदद मिलेगी। ओट्स में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

स्नैक्स में खाएं ओट्स

वजन घटाने के लिए आप ओट्स को स्नैक्स में भी खा सकते हैं। इससे आपको रात में ज्यादा भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग करने से बच जाएंगे। आप स्नैक्स में ओट्स का चिवड़ा या चाट बनाकर कहा सकते हैं। इसके लिए आप ओट्स को ड्राई रोस्ट कर लें। फिर इसमें थोड़े मेवे और बीज मिक्स करें। इसके अलावा, आप ओट्स में बारीक कटा प्याज और टमाटर डालकर भी खा सकते हैं। यह शाम की भूख के लिए एक बेहद हेल्दी स्नैक्स हो सकता है।

स्वीट ओट्स

वजन घटाने के लिए आप स्वीट ओट्स का सेवन भी कर सकते हैं। मीठे ओट्स बनाने के लिए टोंड मिल्क या सोया मिल्क का इस्तेमाल करें। अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो ओट्स में चीनी डालने से बचें। इसके बजाय आप इसमें बेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी या सेब डाल सकते हैं। इस तरह ओट्स खाने से आपको मीठा खाने की क्रेविंग नहीं होगी और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source