Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

थुल-थुली मोटी चर्बी पिघलाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में कमर का साइज हो जाएगा 4 इंच कम

Weight Loss With Milk: शरीर की बढ़ती चर्बी को घटाने के लिए रात को सोते समय दूध में दालचीनी को मिक्स करके पिएं। इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

थुल-थुली मोटी चर्बी पिघलाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, कुछ ही दिनों में कमर का साइज हो जाएगा 4 इंच कम

Written by Kishori Mishra |Updated : November 6, 2023 4:15 PM IST

Weight Loss With Milk: हम में से कई लोग अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए दिन रात कई तरह के प्रयास में लग जाते हैं, लेकिन फिर भी हमें निराशाजनक रिजल्ट मिलता है। अगर आप एक बेहतर वेट लॉस चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने खानपान और ड्रिंक्स पर ध्यान देने की जरूरत होती है। साथ ही वजन को घटाने के लिए मीठी चीजों को छोड़ने की जरूरत होती है। हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो रात में सोने से पहले 1 गिलास दूध पीते हैं। इस दूध में कई लोग चीनी मिक्स कर लेते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर को वजन बढ़ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वेट कंट्रोल हो, तो दूध में दालचीनी मिक्स करके पिएं। जी हां, रात में सोते समय दूध में दालचीनी मिक्स करके पीने से आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए रात में किस तरह से पिएं दूध?

रात में दालचीनी का दूध पीने से घटेगा वजन - Cinnamon and Milk for Weight Loss

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से कंट्रोल हो, तो सबसे पहले दालचीनी को दूध में मिक्स करके पीना शुरू कर दें। इसके लिए 1 सॉस पैन लें, इसमें दालचीनी डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। अब सोने से पहले इस दूध का सेवन करें, इससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है दूध? - How does milk help in weight loss?

  • अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के मुताबिक, अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो डेयरी प्रोडक्ट्स  का सेवन करना आपके लिए हेल्दी विकल्प हो सकता है। यह मसल्स को बिल्ड करके आपकी थुलथुली चर्बी को घटा सकता है। 
  • दूध प्रोचीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे मांसपेशियों का विकास अच्छा हो सकता है।
  • दूध में पेप्टाइड YY हार्मोन मौजूद होता है, जिससे वेट लॉस करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 
  • यह कैल्शियम का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। ऐसे में आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरी तेजी से बर्न होती है। 
  • दूध में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके वेट लॉस के लिए काफी ज्यादा असरदार हो सकता है। 

शरीर के बढ़ते वजन को घटाने के लिए रात के समय अगर आप दूध में दालचीनी मिक्स करके पीते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। हालांकि, इसके साथ-साथ आपको अपने खानपान और फिजिकल एक्टिविटीज पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है।

Also Read

More News