
... Read More
चाहे अपने वजन को कम करना हो या अपने शरीर को मजबूत बनाना हो पुश-अप एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपको हर तरह से मदद करती है। लेकिन बहुत से लोगों को पुश अप करते समय बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिनमें से एक है कि लोग इसे ढंग से कर ही नहीं पाते हैं जिस कारण उन्हें इसके अच्छे नतीजे नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में वह पुश अप करना छोड़ देते हैं। इसलिए आपको पुश अप करने का सही ढंग (Pushups Technique) सीखना चाहिए। ताकि आपको इस एक्सरसाइज से पीछा छुड़ाने की नौबत ही न आए।
आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि वह एक बार में बहुत से पुश अप लगा देते हैं। शायद आपको सुनकर जलन हुई हो या आपके मन में भी उन्हें पछाड़ने का ख्याल अवश्य आया होगा। लेकिन शुरुआत में आपको पुश अप ढंग से सीखने के लिए उसकी मात्रा पर नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।
आपका पहला लक्ष्य पुशअप किस प्रकार करने हैं ताकि आपको अच्छे नतीजे मिल सके यह होना चाहिए न कि आप एक बार में कितने पुश अप कर सकते हैं वह।
यदि आप भी पुश अप करते समय अपने हिप्स को ऊपर ले जाते हैं तो यह बिल्कुल भी सही तरीका नहीं है। ऐसा करने से आपकी कोर मसल अपनी जगह से हिल सकती है। इसलिए आपको अपनी पूरी पीठ व अपने हिप्स एक लाइन में रखने होंगे। ताकि आप ढंग से पुश अप कर पाएं। ऐसा करने से आपको अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। हिप्स को कमर से ऊपर न लेकर जाएं।
आपको पुश-अप हमेशा जमीन पर ही करने चाहिए। यदि आप किसी टेबल या किसी अन्य यन्त्र का प्रयोग पुश अप करने के लिए करते हैं तो वह तरीका सही नहीं होगा। ऐसा करने से न तो आपको नतीजे मिलेंगे और आपकी मसल्स को भी कुछ नुकसान पहुंच सकता है। पुश अप करते समय अपनी कमर को भी सीधी रखें व धीरे धीरे करना शुरू करें।
यदि आप पुश अप करते समय अपने सिर को अपनी कमर से नीचे ले आते हैं तो बता दें आप सही तरीके का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसा करने से आपको मन चाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे और ऐसा करने से आपको चोट लगने की सम्भावना भी होती है। अपने सिर को अपनी कमर के साथ एक लाइन में रखे। और अपनी चिन को जमीन पर लगने से बचाएं।
बहुत से लोग आधे पुश अप करते हैं अर्थात वह थोड़े से झुक कर ही वापिस पहले वाली अवस्था में आ जाते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। यदि आप अपने मन चाहे नतीजे पाना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि जब आप पुश अप करते हैं तो आपकी छाती बिल्कुल जमीन को छू ही रही हो तब आप ऊपर आएं हालांकि आपको पूरी तरह भी अपनी छाती को जमीन से टच नहीं करवाना है।
यदि आपको पहले बेसिक पुश अप अच्छे से नहीं करना आता है तो आपको पहले उसे सीख लेना चाहिए। पहले ही किसी अन्य तरीके की ओर नहीं जाना चाहिए। पहले आपको सबसे सामान्य पुश अप में महारत हासिल करनी होगी तब आप इसकी दूसरी शाखाओं की ओर जा सकते हैं।