
... Read More
कैलोरी बर्न करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके।
How to burn calories : वजन कम करने के लिए आप दिन भर काफी कुछ करते हैं, लेकिन सिर्फ वजन कम करने के उपायों को ही आजमाना काफी नहीं, इसके लिए आपको दिनभर में सेवन की गई कैलोरी की मात्रा से अधिक कैलोरी बर्न (ways to Burn calories) करने की भी जरूरत होती है। कैलोरी बर्न करने के लिए हो सकता है आप जिम जाते हों, हेवी वर्कआउट करते हों, जो जरूरी भी है। आप जिम के बाहर भी कुछ एक्टिविटीज करके कैलोरी बर्न कर सकते हैं। कई ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप कैलोरी बर्न (ways to Burn calories) कर सकते हैं।
यदि आप वजन कम करने में लगे हुए हैं, तो आप घर पर भी कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। घर पर रहकर आप कुछ आसान शारीरिक एक्टिविटी करके कैलोरी बर्न (ways to Burn calories) कर सकते हैं। जानें, कौन-कौन सी हैं वो एक्टिविटीज जिनकी मदद से आप घर पर ही रहकर दिनभर में आसानी से कैलोरी बर्न (Burn calories) कर सकते (tips to burn calories at home) हैं।
लिफ्ट की जगह सीढ़ियां लें। आप बिल्डिंग में रहते हैं, तो आप लिफ्ट लेने से बचें। सीड़ियों से ही नीचे जाएं, खासकर वे लोग जो दूसरी-तीसरी मंजिल पर रहते हैं। हां, जो ऊपर रहते हैं, वो कुछ देर के लिए सीढ़ियों पर ऊपर-नीचे आने-जाने की एक्सरसाइज करें। यह बिना जिम गए घर पर रहकर कैलोरी बर्न करने का सबसे आसान तरीका है। इससे आपके पैर भी टोन होंगे और मांसपेशियां भी मजबूत होंगी।
डांस कैलोरी बर्न करने का काफी मजेदार तरीका है। कैलोरी बर्न करने के लिए डांस एक बेहतर तरीका है। यह इसलिए भी बेहतर है, क्योंकि डांस करते वक्त आप मजे-मजे में कैलोरी बर्न करते हैं। आपको बोरियत भी नहीं होगी।
लॉकडाउन में एक्ट्रेस माहिका शर्मा पोल डांस करके खुद को रख रही हैं हेल्दी और फिट, जानें पोल डांस के फायदे
यदि आपके पास गिटार है, तो आप हर दिन एक से दो घंटे इसे बजाएं। दस से पंद्रह मिनट तक खड़े रहकर गिटार बजाने से आप लगभग 500 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। गिटार बजाकर आप स्लिम और फिट रहना चाहते हैं, तो आज से ही शुरू कर दें काम।
हर दिन बाहर का खाना मंगवाकर खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप घर पर खुद से भोजन बनाकर खाएं। इससे आप हेल्दी, हाइजीनिक भोजन तो करेंगे ही कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलेगी। केवल 30 मिनट किचन में खाना बनाने से आपकी बॉडी शेप में आने लगेगी।
Ways to burn calories : कैलोरी बर्न करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
घर में गार्डन है, तो हर दिन गार्डनिंग में थोड़ा वक्त दें। हरे-भरे पेड़-पौधों को देखकर ना सिर्फ मूड अच्छा होता है, बल्कि आप खुश भी रहते हैं। इससे कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। एक दिन गार्डनिंग (gardening) करने से आप लगभग 100 कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
यदि आप सोफे पर बैठकर या बिस्तर पर लेट कर आराम से टीवी देखते हैं, तो ऐसा करना छोड़ दें। बेहतर होगा कि आप टीवी फर्श पर बैठकर देखें। इससे मसल्स को अधिक काम करना पड़ता है, जिसके लिए वो कैलोरी का इस्तेमाल करती हैं। इससे अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।