वजन कम करने के लिए बूस्ट करें अपना मेटाबॉलिज्म, जानिए Metabolism Boost करने का सही तरीका

वजन कम करने के जरूरी है कि शरीर का मेटाबॉलिज्म (चयापचय) ठीक रहे। दरअसल वजन कम करने में मेटाबॉलिज्म का बड़ा योगदान हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 16, 2022 2:19 PM IST

फिट शरीर सबको पसंद होता है और अपने शरीर को आकर्षक बनाने के लिए हम एक्सरसाइज और डाइटिंग आदि ट्राई करते हैं ताकि हम शेप में रह सकें। यह बात सच है कि आपके मेटाबॉलिज्म की स्पीड का असर आपके वजन घटाने की स्पीड पर पड़ सकता है इसलिए आपको अपना वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आपके मेटाबॉलिज्म की स्पीड ज्यादा हो। इसे बढ़ाने के लिए आप कई टिप्स ट्राई कर सकते हैं, जिसके बारे में यहां हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

Metabolism Boost करने का सही तरीका

प्रोटीन का सेवन

प्रोटीन वजन कम करते समय आपकी डाइट का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। प्रोटीन का सेवन करने से हमारा मेटाबॉलिज्म 30% तक ज्यादा तेज हो सकता है। प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में अंडे, डेयरी उत्पाद और सोयाबीन जैसी चीजें शामिल होती हैं। प्रोटीन का सेवन करने से आपके शरीर में भी आवश्यक पौष्टिक तत्वों की कमी नहीं पड़ने वाली है और यह मसल्स बिल्ड करने में भी काफी मदद करता है। इसे आप ब्रेकफास्ट या लंच में शामिल कर सकते हैं।

आयरन

आयरन भी आपके शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व होता है और यह आपके वजन कम करने की प्रक्रिया को भी फास्ट कर सकता है। ब्लड में अगर आयरन की कमी होगी तो आपकी मसल्स तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाए जिसके कारण आपका मेटाबॉलिज्म काफी मात्रा में कम हो जाता है। इसलिए शरीर में आयरन की मात्रा पूरी होना काफी जरूरी होता है। इसके लिए आप अनार, हरी और पत्तेदार सब्जियां और चुकंदर जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

एक्टिव रहें

शारीरिक गतिविधि करते रहने से भी मेटाबॉलिज्म काफी हद तक तेज हो सकता है। कई स्टडीज में भी यह देखने को मिला है कि जो लोग एक्सरसाइज करते हैं या वॉकिंग आदि भी करते हैं तो उनका मेटाबिज्म काफी हद तक बढ़ा हुआ मिलता है। इससे आपके शरीर को फुर्तीला रहने में भी मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source