How to boost immunity with Yoga: मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये 2 योगासन हैं सबसे कारगर, जानें कैसे करना चाहिए इनका अभ्यास
How to boost immunity with Yoga: मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये 2 योगासन हैं सबसे कारगर, जानें कैसे करना चाहिए इनका अभ्यास
कुछ विशेष योगासनों की मदद से आप ना केवल अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं बल्कि, अपनी रोग-प्रतिरोधक शक्ति को भी सुधार सकते हैं। (How to boost immunity with Yoga in Hindi)ऐसे ही योगासनों के बारे में पढ़ें यहां
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 28, 2021 3:06 PM IST
How to boost immunity with Yoga:आज की तनाव और भागदौड़ से भरी ज़िंदगी में लोगों की सेहत बिगड़ने की एक मुख्य वजह उनकी अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल (Side effects of unhelathy lifestyle) ही है। क्योंकि, नींद की कमी, देर रात तक कम्प्यूटर और टीवी देखने, खान-पान से जुड़ी लापरवाही, कसरत की कमी के अलावा प्रदूषण और अन्य कई वजहों से लोगों की रोग-प्रतिरोधक शक्ति यानि इम्यून पॉवर (Immune Power) पर बुरा असर पड़ता है । जिससे, वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने और संक्रमण का सामना करने के लिए अगर आप अपने शरीर को मज़बूत बनाना चाहते हैं तो आप कुछ योगासनों की मदद से ऐसा कर सकते हैं। कुछ विशेष योगासनों के अभ्यास से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बन सकता है, साथ ही साथ आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ सकती है। (How to boost immunity with Yoga in Hindi) इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ऐसे ही योगासनों के बारे में पढ़ें यहां।
रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए करें इन योगासनों का अभ्यास
धनुरासन (Dhanurasan)
यह योगासन करने के लिए जमीन पर चटाई बिछाएं औ पेट के बल लेट जाएं।
अब, अपने दाहिने पैर के घुटने को दाहिने हाथ और बाहिने पैर के घुटने को लेफ्ट हैंड से पकडें।
अब गहरी सांस लें और अपनी छाती और कंधों को धीरे-धीरे पीछे ले जाएं। पीछे से दोनों पैरों और थाइज़ को उठाएं।
फिर, पैरों को छत की तरफ ले जाएं। धीरे-धीरे सांस छोड़ें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहते हुए अपना ध्यान नाभि (Belly Button) पर केंद्रित करें, हार्टबीट पर ध्यान दें और उसे महसूस करें।
अपनी सुविधा के अनुसार, आप धनुरासन का अभ्यास 5 मिनट तक दोहरा सकते हैं। (How to boost immunity with Yoga)
सर्वांगासन (Sarvangasana)
इस आसन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
फिर, अपने दोनों हाथों को ज़मीन पर मज़बूती से टिकाएं और अपनी कमर और दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।
आपके शरीर का सारा वजन आपके शोल्डर्स पर तथा सिर पर आना चाहिए।
इस मुद्रा में आपका सिर और गर्दन एक सीध में होने चाहिए।
सर्वांगासन की इस मुद्रा में अपनी सुविधा के अनुसार, कुछ समय ऐसे ही रहे। लेकिन, इस मुद्रा में रहते हुए इधर-उधर देखने की कोशिश ना करें, क्योंकि बाएं-दाएं मुड़ना नुकसानदायक हो सकता है।
धीरे-धीरे मुद्रा से बाहर आएं और सुविधानुसार इस योगासन को दोबारा अभ्यास करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.