Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Yoga for Better Immunity: रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाले योगासन, ये है करने का सही तरीका

कोरोनावायरस से शरीर को लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी को काफी मजबूत बनाना होगा, तभी आप इस घातक वायरस को मात दे पाएंगे। कुछ योग के जरिए भी इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। जानें यहां उन योगासन के बारे में जो मजबूत करते हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता.....

Yoga for Better Immunity: रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने वाले योगासन, ये है करने का सही तरीका
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं ये योगासन, जानें करने का सही तरीका और फायदे।

Written by Anshumala |Published : May 12, 2021 7:03 AM IST

Yoga for strong Immunity in Hindi: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) हमें कई बीमारियों से बचाए रखती है। संक्रमण से लड़ने की ताकत देती है। यही वजह है कि आज इस कोरोना महामारी (Corona pandemic) में एक्सपर्ट्स भी लोगों को इम्यूनिटी मजबूत करने की सलाह बार-बार दे रहे हैं। यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी, तो आप किसी भी तरह के बैक्टीरिया, संक्रमण या रोग को जल्दी से हरा पाएंगे। इम्यूनिटी बढ़ाने के कई उपाय हैं, जैसे हेल्दी डाइट लें, हेल्दी जीवनशैली अपनाएं, शीरीरिक रूप से एक्टिव रहें, एक्सरसाइज और योग करें। कुछ योग ऐसे हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने (Yogasana To boost Immunity in Hindi) में मदद करते हैं।

धनुरासन से मजबूत बनाएं इम्यूनिटी (Dhanurasana Benefits in Hindi)

धनुरासन का अभ्यास करना बेहद आसान है। धनुरासन ना सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है, बल्कि कई अन्य शारीरिक समस्याओं को भी दूर करता है। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है। रीढ़ की हड्डियों को मजबूती देता है। तनाव की समस्या से परेशान हैं, तो धनुरासन करें। रेस्पिरेटरी सिस्टम को सुधारता है। कमर दर्द दूर करता है। धनुरासन करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को पीछे ले जाते हुए दोनों पैरों को पकड़ लें। अब सांस अंदर लेते हुए छाती और पैरों को ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें। इस आसन को करने से आपका शरीर धनुष के आकार में नजर आता है। एड़ियों को जितना संभव हो खीचें। सांस छोड़ते हुए पहले की स्थिति में आ जाएं। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार इसका नियमित रूप से अभ्यास करेंगे तो इम्यूनिटी पावर बूस्ट (yogasana for better immunity) होगी।

बालासन से स्ट्रॉन्ग बनाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता (Balasana Benefits in Hindi)

बालासन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने के साथ ही सेहत को कई अन्य लाभ (How to boost immunity for corona) भी होते हैं। बालासन को चाइल्ड्स पोज भी कहते हैं। यह एक बेहद ही आसान सा योग है, जिसे कोई भी कर सकता है। इसमें आपका शरीर आगे की तरफ झुकता है (फॉरवर्ड बेंड आसन) है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से लाभ पहुंचाता है। वजन कम करना है, तो भी आप बालासन का प्रैक्टिस कर सकते हैं। वज्रासन की अवस्था में घुटनों के बल बैठ जाएं। अब गहरी सांस लें और शरीर के ऊपरी हिस्से को आगे की तरफ झुकाएं, सिर फर्श को छुए। हाथों को पीछे की तरफ रखें। अपनी क्षमता के अनुसार इस स्थिति में बने रहें और सांस छोड़ते हुए शरीर को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।

Also Read

More News

भुजंगासन तनाव कम कर, इम्यूनिटी बढ़ाए (Bhujangasana Benefits in Hindi)

तनाव से इन दिनों सभी लोग जूझ रहे हैं। मानसिक समस्याएं लोगों में बढ़ती जा रही हैं। भुजंगासन करने से तनाव से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही कमर, गर्दन और मांसपेशियों के दर्द को भी दूर करता है। हाथों को मजबूती देता है। फेफड़ों के लिए भी यह आसन बहुत फायदेमंद है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना (Yogasana To boost Immunity in Hindi) चाहते हैं, तो भुजंगासन बेहतरीन योगासन है। पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को सिर के नीचे रखें। पैरों के पंजों को साथ मिलाएं। सिर को आगे की तरफ उठाएं। हाथों को कंधों के बराबर रखें। अब धीरे-धीरे शरीर के आगे वाले हिस्से को उठाने की कोशिश करें। लंबी और गहरी सांस लें। इस स्थिति में 10-15 सकेंड रहें फिर वापस लेट जाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 3 योगासन का करें नियमित अभ्यास, कोरोना से भी होगा बचाव

About the Author

... Read More